किच्छा विधायक का चढ़ गया पारा,आखिर क्यों धरने पर बैठे जानिए वजह

उधम सिंह नगर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय पर भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने के साथ अपमानित करने का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन पर अपने समर्थकों के साथ धरना दिया उन्होंने कहा विश्वविद्यालय प्रशासन क्षेत्रीय विधायक होने के बाद भी उनका अपमान कर रहा है और नई परंपरा डाल रहा है उन्होंने कहा विश्वविद्यालय के कृषि मेले में हमेशा से क्षेत्रीय विधायक को सम्मान देते हुए मेले का उद्घाटन और समापन किया जाता है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशानन ने नई परंपरा की शुरुआत करते हुए उन्हें न बुलाकर लालकुआं के विधायक से समापन कराया है जो उनका अपमान है विधायक बेहड़ ने कहा जिसके लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी बाद में विश्वविद्यालय के अधिकारी और कुलपति विधायक बेहड़ को मनाने आए जिस पर उन्होंने उन्हे खरी खोटी भी सुनाई

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मियों को दिया दीवाली तोहफा

भारत-नेपाल सीमा समन्वय समिति की बैठक यूआईआरडीए सभागार में सम्पन्न हुई।