किच्छा:- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क आवास विकास किच्छा में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

किच्छा:- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क आवास विकास किच्छा में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का भी स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और पद्म विभूषण श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा। दौरान मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, देवेंद्र शर्मा, राजेश कोली, राजकुमार कोली, नितिन चरण वाल्मीकि, गोल्डी गोराया, आशीष तिवारी, प्रकाश पंत, जितेंद्र गौतम, उमाशंकर रस्तोगी, राजकुमार कालरा, राजेश कश्यप, नंदलाल यादव, राजीव भारद्वाज, प्रकाश पंत, पूरन भट, गिरीश वर्मा, आरती दुबे, मधु गुप्ता, रवीना गंगवार, इस्त्याक अहमद, अमित कश्यप, चंदन जायसवाल, सचिन चरण वाल्मीकि, पूर्व ग्राम प्रधान भंगा गौरी शंकर उपस्थित थे।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

रूद्रपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानममंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती नगर निगम में धूम धाम के साथ मनाई गयी

पूरे भारतवर्ष के सभी प्रांतों में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *