काशीपुर में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 120 लीटर कच्ची शराब बरामद की

काशीपुर में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 120 लीटर कच्ची शराब बरामद की

काशीपुर। जिला अधिकारी के निर्देशन, जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व मे सयुंक्त टीम द्वारा काशीपुर स्थित बहल्ला नदी खाईखेडा मे अवैध मद्य निष्कर्षण के विरूद्ध अभियान चलाते हुए 2 भट्टियो, शराब खाम बनाने के उपकरण, 6000 किग्रा लहन मौके पर नष्ट कर लगभग 120 लीटर शराब खाम बरामद की गई तथा मौके से फरार दो अभियुक्तो के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी। टीम मे आबकारी निरीक्षक काशीपुर सोनू सिंह, आबकारी निरीक्षक जनपदीय प्रवर्तन दल ब्रजेश नारायण जोशी , आबकारी निरीक्षक बाजपुर मोहन कोरगा, प्रधान आबकारी सिपाही भुवन चौसाली, विकास रावत, आबकारी सिपाही मनीष पवार, संजीव कुमार, सुनीता रानी आदि मौजूद रहे ।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नगर निगम के सभागार मे आयोजित “क्रांतितीर्थ ( क्रांतिधरा के बलिदानियों को नमन ) सम्मान समारोह कार्यक्रम

काशीपुर में चोको बाउंस चॉकलेट के स्वाद ने धूम मचाई