काशीपुर पहुंचने पर भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी का हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love

जुगनू खान काशीपुर। भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं कृषि निर्यात प्राधिकरण (अपेडा) भारत सरकार के डायरेक्टर रामबाबू द्विवेदी ने काश्तकारों से आहवान किया है कि वे रसायन मुक्त उत्पादन के लिए प्राकृतिक खेती करने की ओर ध्यान दें। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ऊधमसिंहनगर जिला उपाध्यक्ष अली जान के मौहल्ला महेशपुरा स्थित प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्तालाप के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि प्राकृतिक खेती के मामले में भारत प्रगति की ओर अग्रसर हो। किसानों का रुझान प्राकृतिक खेती की ओर बढ़े। श्री द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना पूर्ण करने को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने कदम आगे बढ़ा दिये हैं। ऋयूपी सरकार ने बुंदेलखंड के सात जिलों को चिन्हित कर प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अनुदान व सुविधाएं उपलबध कराने की स्कीम लागू कर चुकी है। साथ ही गंगा किनारे दोनों तरफ 10 किलोमीटर तक प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रारंभ कर दिया है। अपेडा निदेशक ने बताया कि भारत में निर्मित खाद्य पदार्थ से संबंधित उत्पाद जैसे फल, सब्जी, चॉकलेट, बिस्कुट, मीट, आलू व प्याज इत्यादि का आयात-निर्यात अपेडा की श्रेणी में आते हैं। किसानों से प्राकृतिक खेती करने का आहवान करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें इस हेतु किसानों को प्रोत्साहित कर रही हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए यूपी के भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब भाजपा की सरकार नहीं थी तब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना व बिजनौर जनपदों से पलायन की खबरें सुनने को मिलती थीं, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष अलीजान, राशिद चौधरी, अमित शुक्ला, मौहम्मद अनवर, रोहित चौधरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरियावाला एवं भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

कुंडा थाना पुलिस ने मात्र चौबीस घंटे में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोर को किया गिरफ्तार

कुंडेश्वरी पुलिस ने बाइक पर कच्ची शराब ले जाते व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *