कलेक्टेªट प्रांगण में सद्भावना शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया

रूद्रपुर .को कलेक्टेªट प्रांगण में सद्भावना शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में कलेक्ट्रेट से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा दिलायी। जिलाधिकारी ने शपथ दिलाई कि जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे। यह भी शपथ दिलाई कि हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझायेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव चटवाल, डॉ0 अमृता शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी तहसीलदार पूजा शर्मा, आदि उपस्थित थे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा एवं वीर सावरकर शाखा द्वारा  किया गया हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन

राखी की शॉपिंग करनी है तो आइए आशीर्वाद बुटीक