एस सी गुड़िया आईएमटी में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

एस सी गुड़िया आईएमटी में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित एस सी गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी काशीपुर में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर कंपोस्ट का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर कंपोस्ट बनाने हेतु एक गड्ढा खोदकर सूखी पत्तियां, टहनियां, आदि को गड्ढे में डालकर खाद बनाने की प्रक्रिया की गई । इस अवसर पर कैंपस को प्लास्टिक रहित बनाने के लिए फैकल्टी एवं स्टाफ मेंबर्स द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। निदेशक केवल कुमार ने छात्रों को बताया गया कि अगर हमने अपने पर्यावरण को सुरक्षित नहीं किया तो आने वाली पीढ़ी को इसके भयंकर दुष्परिणाम झेलने पड़ेंगे । छात्रों एवं फैकल्टी मेंबर्स ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवम अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर निदेशक डॉक्टर केवल कुमार , निदेशक( प्रशासन पी जी एवं लॉ) पीके बक्शी, प्राचार्य यूजी डॉक्टर निमिषा अग्रवाल, डीन एकेडमिक मनीष अग्रवाल, डॉक्टर अंजलि अग्रवाल, रजिस्टर विशाल शर्मा, कुलदीप शर्मा , आशुतोष कुमार, अंकुश शर्मा, माधव सिंह उपस्थित रहे।

More From Author

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

महतोष मे दशकों से रह रहें 400 परिवारों के मालिकाना हक मामले को लेकर जिला अधिकारी से मिले विधायक शिव अरोरा सौपा ज्ञापन एडीएम कोस्तुब मिश्रा के नेतृत्व मे बनी कमेटी दो माह मे करेगी रिपोर्ट तैयार विधायक बोले गरीबो को उनका मालिकाना हक दिलाने हेतु निकलेगा समाधान

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी। ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने 04 नशा तस्करों को 580 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार। चरस तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूनिको प्लास्ट व मिशन नारी शक्ति एवं बाल जनविकास एसोसिएशन संस्था ने पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन नारी शक्ति एवं बाल जन विकास एसोसिएशन ने पौधा वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *