आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा की गई गोष्ठी।

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा की गई गोष्ठी।

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान सभी पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक व सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं चुनाव मोड में आने के दिए दिशा निर्देश।

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत गश्त, पिकेट, चीता ड्यूटी व बेरियर ड्यूटी को अत्यधिक सतर्कता से करने हेतु दी सख्त हिदायत।

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब, अवैध हथियारों व नशा तस्करो/ नशे के कारोबारियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही के दिए आदेश।

चुनाव के मध्ये नजर शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु संबंधित को कड़ी से कड़ी कार्यवाही के लिए किया आदेशित।

मासिक अपराध गोष्ठी के माध्यम से माह जनवरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को किया सम्मानित।

थाना झनकईया क्षेत्र में हुए ब्लाइंड डबल मर्डर का खुलासा करने पर पुलिस टीम को किया सम्मानित।

आज दिनांक 30/01/2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी   द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी की गई।   द्वारा अपराध गोष्ठी के दौरान सम्मेलन लेकर सम्मेलन में मौजूद अधिकारियों/ कर्मचारियों की निजी व पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली गई व मौके पर उनका निस्तारण किया।  द्वारा सभी थानाध्यक्षों को अपने- अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त बड़ाए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

इसके अतिरिक्त  द्वारा नशा तस्करों के प्रति कड़ी कार्यवाही, आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए व संवेदनशील स्थानों की लगातार चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

More From Author

रुद्रपुर । नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर में जगह जगह मां भगवती के जागरण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 के बगवाड़ा क्षेत्र स्थित गणेश गार्डन सोसायटी में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया।

रुद्रपुर। नवरात्र की अष्टमी पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने निवास पर विधि विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के चरण पूजकर आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार वितरित किए।

ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त गिरफ्तार थाना ट्रांजिट कैंप

अपनी जान जोेखिम में डालकर 25 जिन्दगियों को बचाने वाले जनपद ऊधमसिंहनगर में तैनात आरक्षी चालक, श्री नरेश जोशी को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा जीवन रक्षा पदक प्रदान किये जाने पर समस्त पुलिस परिवार की ओर से बधाई।