होली के दिन डीजे पर डांस के विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

होली के दिन डीजे पर डांस के विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

काशीपुर। खड़कपुर देवीपुरा में होली के दिन डीजे पर डांस के विवाद में हुई युवक की हत्या करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी चार आरोपियों की तलाश जारी है। थाना आईटीआई में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी अभय सिंह ने बताया कि 8 मार्च को दोपहर करीब तीन बजे आईटीआई थाना पुलिस को सूचना मिली कि खड़कपुर देवीपुरा में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली तो पता लगा कि 25 वर्षीय नरेश पुत्र चंद्रपाल के सिर में डंडे से चोट आई जिसे सरकारी अस्पताल से मुरादाबाद रेफर किया गया और रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के पिता ने तहरीर देकर मौहल्ले के ही महेंद्र पुत्र रामस्वरूप, बालकिशन पुत्र रामस्वरूप, विशाल उर्फ विक्की पुत्र ओम प्रकाश, विक्की पुत्र सुरेश तथा कंचन पुत्र गोपाल पर मारपीट करने और नरेश के सिर पर डंडा मारकर उसकी मृत्यु करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 147, 504, 323 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। एसपी ने बताया कि आरोपी महेंद्र पुत्र राम स्वरूप को आज सुबह गिरफ्तार कर खून से सना लकड़ी का डण्डा (गैंती का बैंटा) बरामद किया गया है। उसे रिमांड के लिए न्यायालय पेश किया जा रहा है। मुकदमें में नामजद अन्य चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें रवाना की गई हैं, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी। यदि अभियुक्तगण गिरफ्तार होने से बचते रहे तो उनके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू, कुर्की व अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान सीओ वंदना वर्मा एवं थाना प्रभारी एके सिंह भी थे।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर उधम सिंह नगर पुलिस ने घर से लापता हुई नाबालिक को धुले सिटी महाराष्ट्र से किया बरामद

पुलभट्टा पुलिस ने 25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *