समूचे उत्तराखंड के साथ ही काशीपुर में बारिश का सिलसिला आज दोपहर तक रहा जारी

Spread the love

समूचे उत्तराखंड के साथ ही काशीपुर में बारिश का सिलसिला आज दोपहर तक रहा जारी

काशीपुर। समूचे उत्तराखंड के साथ ही काशीपुर में बारिश का सिलसिला आज दोपहर तक जारी रहा। बारिश के चलते तमाम निचले इलाके पानी से तरबतर रहे। वहीं, मुख्य बाजार, रतन रोड और मुंशीराम चौराहा व किला बाजार आदि क्षेत्रों में जलभराव बरकरार रहा। इस बीच उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार यूसुफ अली ने अधीनस्थों के साथ ढेला नदी से सटी बस्तियों व कालौनियों का निरीक्षण किया। उनके द्वारा ढेला नदी के किनारे रहने वालों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई। उधर, भारी बारिश की चेतावनी के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र आज भी बंद रहे। हालांकि, दोपहर होने तक मौसम में बदवाल आने और धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

More From Author

उत्तराखंड विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई तीन से ज्यादा बच्चों वाले परिवार को सभी सरकारी सुविधाएं न दी जाएं चित्र शिव अरोरा

रुद्रपुर। गुरुवार को इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घंटों इंतजार के बावजूद गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी परिसर में जमकर हंगामा किया।

गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात! जल्द आरम्भ होगा मोदी मैदान मे इंडोर आउटडोर खेल स्टेडियम का निर्माण

ग्राम मिस्सरवाला में बारिश में गिरे मकान में हुई दम्पत्ति की मौत के बाद प्रशासन द्वारा मृतकों के आश्रितों को चार चार लाख रूपये के चेक सौंपे

बी0सी0ए0 के छात्र-छात्राएं कर रहे श्रीराम संस्थान का नाम रोशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *