श्री कृष्ण की लीला अपरंपार है,,, कथा व्यास नीरजा शरणार्थी

Spread the love

श्री कृष्ण की लीला अपरंपार है,,, कथा व्यास नीरजा शरणार्थी

रुद्रपुर… आदर्श कॉलोनी स्थित श्री अनंत प्रेम आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचक नीरजा शरणार्थी ने भक्तों को श्री कृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया, उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस ने उनको मौत की घाट उतारने के लिए अपने राज्य की सबसे सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजा था।
पूतना भेष बदलकर भगवान श्री कृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती रही लेकिन भगवान श्री कृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं।
उसके बाद कार्तिक माह में बृजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजा करने की बात कहते हैं। इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं, भाई अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं जिसको देखकर समस्त बृजवासी परेशान हो जाते हैं। और श्री कृष्ण को समस्त बृजवासी अपनी अपनी परिवार रक्षा करने के लिए श्री कृष्ण के पास जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्णा गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर पूरे नगर वासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं। जिससे हार मानकर भगवान इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा को बंद कर देते हैं। इसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्णा और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगने लगते हैं। इस लीला को देखते हुए मौके पर भगवान को छप्पन भोग लगाया जाता है। इस अवसर पर कथावाचक नीरजा शरणार्थी ने भजन गाकर श्रोता और भक्तों को भाव-बिभोर कर दिया।
इस दौरान कथा व्यास आचार्य नीरजा शरणार्थी, संत प्रेम निष्ठानंद बाई जी, पंडित लव कुश शास्त्री श्री धाम वृंदावन, जैन प्रॉपर्टीज, कमल जैन, कमल बंसल, श्रीमति अंजू बंसल, अरिहंत बंसल,चारुल बंसल,अंशिका, उजाला, आदीश,महक, सालिकराम बंसल, राधेश्याम बंसल, मधु बंसल दिनेश गोयल,श्रीमती मधु बंसल,सुमन बंसल,किरण बंसल,आरती मान्या, डॉक्टर संजोली बंसल, अग्रवाल धर्मशाला की अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, दीप्ति,प्रियंका,रेखा,अरुणा, प्रियंक, आरती मान्या, राधा नवल, अनुज, सतीश,राजेश जैन, रेनू भारद्वाज,विष्णु बंसल, महेश बंसल, गोपेश बंसल, जसपाल अरोरा, खैराती लाल गगनेजा, सुभाष गगनेजा, चेतन, राजू हुडिया, शिवम,राजपाल पुष्पा रानी, कीर्ति, प्रिया ,मानसी, कुंदन लाल अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, मनोज गोस्वामी, राधा रानी अग्रवाल, सुभाष गगनेजा, खैराती लाल गगनेजा, आदि भक्त उपस्थित थे।

More From Author

सहकारी आंदोलन के जरिए हम देश के विकास, ग्रामीण विकास एवं विशेषकर स्वरोजगार के क्षेत्र में छोटी उद्यमिता एवं नवाचार के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका।

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली

तीन दिवसीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ

बेगुल- कल्याणी नदी से लगे क्षेत्रों मे निवास करने वाले लोग को हटाये जाने के मिले नोटिस बाद विधायक कार्यालय पहुँचे लोग , विधायक शिव अरोरा बोले जलभराव क्षेत्र की बडी समस्या उसका स्थायी समाधान जरूरी,लेकिन प्रशासन से वार्ता कर लोगो को समाधान निकलने का दिया भरोसा