श्रीराम संस्थान के विद्यार्थियों ने बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए लहराया परचम

श्रीराम संस्थान के विद्यार्थियों ने बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए लहराया परचम

काशीपुर कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा बी0एड0 चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें श्रीराम संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। संस्थान के समस्त छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है। प्रथम स्थान पूनम उप्रेती 84.41 प्रतिशत, द्वितीय स्थान चन्द्रा रावत 81.88 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान आशुतोष गुसाई 81.47 प्रतिशत ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा, विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता शर्मा एवं समस्त प्रवक्ताओं ने छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

More From Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प श्री धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने करोड़ो रुपए की विकास योजनाओं का शुभारंभ किया कहा केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनता के हित में काम कर रही है

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट मुख्य अतिथि और राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख होंगे विशिष्ट अथिति