श्रीराम इंस्टीट्यूट में “स्वच्छता शपथ ग्रहण“ समारोह का आयोजन

Spread the love

श्रीराम इंस्टीट्यूट में “स्वच्छता शपथ ग्रहण“ समारोह का आयोजन

श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट एण्ड टैक्नोलॉजी में आज दिनांक 27 सितंबर 2023 को राश्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद एवं भारत सरकार द्वारा निर्देषित स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सामूहिक शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेषक प्रो0 डा0 योगराज सिंह, प्राचार्य डा0 एस0एस0 कशवाह, समस्त विभागाध्यक्षों, समस्त प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए पंच प्रण लिए और निम्न शपथ ग्रहण की।
स्वच्छता शपथ
मैं शपथ लेता हूँ कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा। मैं न गंदगी करूँगा न किसी और को करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरूआत करूंगा।
मैं यह मानता हूँ कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। इस विचार के साथ मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा।
मैं आज जो शपथ ले रहा हूँ, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊँगा। वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करूंगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।
संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान अभी तक अपने लक्ष्यों में पूरी तरह से सफल नहीं हुआ है, लेकिन लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता में काफी वृद्धि हुई है। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर स्वच्छता में बहुत आगे निकल गया है। इंदौर लगातार चौथे वर्ष भारत का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है। हालाँकि, अभी भी कुछ और प्रयासों की आवश्यकता है, जो न केवल सरकारी प्रयास से संभव है, बल्कि इसके लिए लोगों की ओर से की गई पहल भी बहुत महत्वपूर्ण है। हमें अपने आस-पास स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

एजाज हुसैन सैफी बने कांग्रेस नगर अध्यबाजपुर=   ।जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ब यशपाल आर्य के प्रतिनिधि

चंद्रावती पीजी कॉलेज में सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता रैली” का आयोजन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *