श्रीकरतारपुर गुरुद्वारा साहिब में भाजपा नगर मंडल द्वारा वीर बाल दिवस मनाया गया

Spread the love

श्रीकरतारपुर गुरुद्वारा साहिब में भाजपा नगर मंडल द्वारा वीर बाल दिवस मनाया गय

काशीपुर। बाजपुर रोड पर चैती चौराहा स्थित श्रीकरतारपुर गुरुद्वारा साहिब में भाजपा नगर मंडल द्वारा वीर बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरू गोविंद सिंह जी के पुत्रों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें और उनकी बहादुरी को याद किया गया। प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि आज का दिन वीर बाल दिवस सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरू गोविंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहबजादे की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस पर उन्हें सादर नमन करता हूँ। अत्यंत अल्पायु में आपकी राष्ट्रभक्ति व धर्मनिष्ठा अनुकरणीय है। यह युग-युगान्तर तक समस्त देशवासियों को राष्ट्र व संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी। वीर बल दिवस पर मैं गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों और माता गुजरी जी को नमन करता हूं। सर्वोच्च साहस के साथ वे क्रूर मुगल शासन के खिलाफ खड़े हुए और धर्म परिवर्तन से इनकार करते हुए शहादत को चुना। उनकी अतुलनीय वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित कर उनके बलिदान की गाथा को देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया है।” इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, निवर्तमान महापौर उषा चौधरी, मोहन बिष्ट, ईश्वर चंद्र गुप्ता, सुरेंद्र जीना, डॉ. गिरीश तिवारी, सुरेश चौहान, विजेंद्र सिंह, मनोज मनराल, लवीश अरोरा, राहुल पैगिया, रजत सिद्धू, रवि प्रजापति, राजदीपिका मधुर, इंतजार हुसैन, सुखविंदर सिंह, रवि पाल, सतविंदर सिंह, योगेश सैनी, समरपाल चौधरी, गुरबख्श सिंह बग्गा, अमित नारंग, विनीत चौधरी आदि मौजूद रहे।

More From Author

ग्राम महेशपुर में विधायक निधि से स्वीकृत मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया लोकार्पण विधायक बोले महेशपुर में सड़क, नाली, मंदिर सौंदर्यीकरण सहित लगातार कराए जा रहे विकास कार्य

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन भीम आर्मी छात्र फेडरेशन द्वारा सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर में पहली बार आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गौतम जी एवं विकास कुमार एवं वासित भाई विजय कुमार आजाद समाज पार्टी के जिला महासचिव सुरेश कुमार भारती एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट राजेंद्र सिंह एवं भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं भीम आर्मी छात्र फेडरेशन सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज के सदस्यों द्वारा पहली बार हरमन कौर को उपसचिव के पद पर चुनाव में खड़ा किया गया और भारी मतों से हरमन कौर द्वारा 530 वोटो की बढ़त बनाते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की. जय भीम जय संविधान

वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा किच्छा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने गुरु गोविंद सिंह जी के पूरे परिवार की शहादत/ बलिदान दिवस पर माथा टेका।

चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में स्व0 श्री अटल विहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई