वीडियो देखे …अब उधम सिंह नगर के किच्छा में चला बुलडोजर जाने क्यों

रुद्रपुर l जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के निर्देशों के क्रम में सरकारी भूमि पर किये गए अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया किच्छा से आरम्भ हो चुकी है।

किच्छा क्षेत्र के अंतर्गत दरऊ में सरकारी तालाब की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को उप जिलाअधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के नेतृत्व में बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। उप जिलाधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तालाबों, मार्गो, चकरोड, नाली आदि भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया के अंतर्गत आज ग्राम दरऊ के जसप्रीत सिंह पुत्र श्री जस्सा सिंह के खसरा नं0 535, रकबा 0. 4430 हेक्टेयर भूमि से सरकारी तालाब की भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

More From Author

पढ़िए…सीएम धामी प्रदेशवासियों को देंगे यह सौगात,इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

प्राचीन अटारिया मेला की दीपक कुकरेजा को मिली मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी