विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता चैक वितरित किये

Spread the love

विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता चैक वितरित किय

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने अपने कैम्प कार्यालय पर आज जनसमस्याओं को सुना और साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता चैक वितरित किये, इससे पहले भी विधायक शिव अरोरा ने जरूरतमंदों को चैक वितरित किये थे , वही आज 40 लोगो को चैक वितरित किये जिसमे बीमारी के इलाज , कन्या विवाह हेतु आर्थिक सहायता चैक सोपे , तो चैक पाने वालों में राजा कालोनी, रम्पुरा, आजाद नगर, आदर्श कॉलोनी, प्रीत बिहार, बिंदुखेड़ा व अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल रहे, विधायक शिव अरोरा ने कहा उनका प्रयास है कि हर जरूरत मंद जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनकी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता हो जिससे उस गरीब परिवार को मदद हो सके, इसके चलते समय समय पर विधानसभा के अलग अलग क्षेत्रो के लोग इससे लाभान्वित होते रहते हैं, इस दौरान भाजपा नेता सुनील ठुकराल, मनोज मदान, विजय डे, नमन चावला, विक्की वाल्मीकि, जुल्फिकार अली, डम्मी चोपड़ा, रवि दिवाकर, दुल्लान मालिक व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सुरक्षा इंचार्ज श्री फूलचंद पटेल जी से मुलाकात करते भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के पी गंगवार ब कोषाध्यक्ष स्वामी आधार श्रीवास्तव

वन्य जीव तस्करों के विरुद्ध ऊधम सिंह नगर पुलिस की कार्यवाही जारी। दिनेशपुर पुलिस ने 18 किलो प्रतिबन्धित कछुए के मांस सहित 01 वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार।