विधायकी कार्यकाल में विधायक निधि से विधानसभा के 21 विद्यालयों का पुनः उद्धार किया जायेगा-बेहड़ विधायक बेहड़ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शिक्षा से सम्बंधित की बैठक

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार

विधायकी कार्यकाल में विधायक निधि से विधानसभा के 21 विद्यालयों का पुनः उद्धार किया जायेगा-बेहड़

विधायक बेहड़ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शिक्षा से सम्बंधित की बैठक

 

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने किच्छा आवास विकास स्थित कार्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमे उन्होंहे अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा प्राथमिक स्कूलों , जूनियर स्कूलों, हाइस्कूल तथा इंटर कालेजों की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए जिसमे विधानसभा के समस्त प्राथमिक स्कूल जूनियर स्कूल तथा हाईस्कूल तथा इन्टर कालेजो के अंतर्गत अध्यनरत छात्र छात्राओं की संख्या ,विद्यालय भवनों की वर्तमान स्थिति का एक उल्लेख तैयार किया जाए |

विधायक बेहड़ ने अधिकारियों से 10 दिन के अन्दर एक बुकलेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जिसमे विधानसभा के जितने भी के जर्जर स्थिति में विद्यालय है ताकि उनका उद्धार किया जाए| तथा विधानसभा में पड़ने वाले विद्यालय जिनका उच्चीकरण कराया जाना चाहिए और जिनके उच्चीकरण कराये जाने की विधायक जी के द्वारा सरकार से मांग की गयी है उस पर भी विस्तृत चर्चा की |

 

विधायक बेहड़ ने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द विधानसभा के सभी विद्यालयों की वर्तमान स्थिति से अवगत करने की एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा जिसमे विधानसभा के प्रतेक विद्यालय में छात्र छात्राओं की संख्या तथा उन विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या तथा शिक्षकों की कमी की जानकारी मांगी साथ ही विधानसभा में शिक्षा का स्तर अच्छा किए जाने हेतु सुझाव भी मांगे |

विधायक बेहड़ ने कहा की वे स्वंय अपनी विधानसभा में 5 वर्ष के अपने इस कार्यकाल में 21 विद्यालय का पुनः उद्धार कराएँगे इसकी शुरुवात उन्होंहे आनंदपुर प्राथमिक विद्यालय से कर दी है और अधिकारियों के द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद कुछ विद्यालयों का उद्धार जिलाधिकारी महोदय से मिलकर उनके माध्यम से करवाया जायेगा |

साथ ही उन्होंहे कहा की विधानसभा में कुछ विद्यालय जो बहुत ही जर्जर हालत में है उनके उद्धार के लिए विधानसभा के उधोगो तथा प्रमुख उधमियों से वार्ता की जायेगी तथा उसने भी किच्छा विधानसभा के विद्यालय को गोद दिए जायेंगे तथा विद्यालयों के पुनः उद्धार कराये जाने की मांग की जाएगी |
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जी एस राजपूत ,खंड शिक्षा अधिकारी डा० राजेन्द्र यादव तथा बीआर सी रुद्रपुर कैलाश चन्द सक्सेना ,सी आर सी बंडीया मोहम्मद आरिफ मलिक, सी आर सी नारायणपुर अजीत मिश्रा , सी आर सी दरऊ दीपक वर्मा, सी आर सी बरा खेमकरण शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे.

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

डीएम ने सिडकुल में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं  समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने गत सायं श्री अनंत प्रेमाश्रम नंगली धाम आदर्श कालोनी में आयोजित की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *