लालपुर में आपदा प्रबंधन द्वारा बचाव से निपटने के लिए प्रशिक्षण किया गया

Spread the love

लालपुर में आपदा प्रबंधन द्वारा बचाव से निपटने के लिए प्रशिक्षण किया गया

 

 

लालपुर रूद्रपुर स्थित महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड ट्रेक्टर डिविज़न में ज़िला प्रशासन के निर्देशन पर एनडीआरएफ़ के सहयोग से ज़िला आपदा अधिकारी जनपद ऊधम सिंह नगर उमा शंकर नेगी की उपस्थिति में आपदा प्रबंधन और उसके बचाव से निपटने के लिए प्रशिक्षण किया गया जिसमें महिंद्रा ट्रेक्टर डिवीज़न लालपुर से लगभग 150 कर्मचारियों व अधिकारियों ने प्रतिभाग किया, ये कार्यक्रम अति प्रशंसनीय रहा जिसमें ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी के साथ एनडीआरएफ़ के गदरपुर ब्रांच निरीक्षक संजय कुमार और उनकी टीम के सदस्य तथा महिंद्रा लालपुर के उत्पादन अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, मेंटेनेंस हैड मिलिंद गुरव, सुरक्षा अधिकारी सौरव कुमार व निज़ामुद्दीन जी की देखरेख में ये कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसने जीवनदान एवं जीवन सुरक्षा प्रणाली पर आधारित शिक्षण प्रशिक्षण प्रदान किया गया, साथ ही ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री नेगी जी ने आपदा से निपटने हेतु कुशल मार्गदर्शन किया, महिंद्रा ट्रेक्टर डिवीज़न लालपुर से श्री धर्मेन्द्र कुमार ने एनडीआरएफ़ और ज़िला आपदा टीम का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

जसपुर क्षेत्र में 35 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने घाना साउथ अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।