रोटरी क्लब आफ काशीपुर एवं रोटरी क्लब आफ काशीपुर कॉर्बेट द्वारा विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार

रोटरी क्लब आफ काशीपुर एवं रोटरी क्लब आफ काशीपुर कॉर्बेट द्वारा विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न।

काशीपुर। रोटरी 3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर माननीय विवेक गर्ग जी के आह्वान पर रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट द्वारा बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में दिनांक 05.10.2023 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटेरियन पी डी जी श्री देवेंद्र कुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि रोटेरियन पी ए जी डॉक्टर नरेश मेहरोत्रा जी ने रोटरी क्लब के संस्थापक जॉन पॉल हैरिस के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया.अपने स्वागत भाषण में रोटरी काशीपुर के अध्यक्ष रो. अतुल असावा ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला .देवेंद्र अग्रवाल जी ने रक्तदान की आवश्यकता बताते हुए इसकी उपयोगिता एवं लाभों को साँझा किया. डॉ नरेश मेहरोत्रा जी ने युवाओं से बढ़ चढ़ कर प्रचार प्रसार करने की अपील की.
इसके पश्चात रक्तदान शिविर प्रारंभ हुआ जिसमें लगभग 40 दाताओं ने रक्तदान किया .अंत में रोटरी कॉर्बेट की अध्यक्ष डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सभी का आभार व्यक्त किया.इस अवसर पर रो. सुरुचि सक्सेना,सुरेंद्र पाल,बी एस सेठी,टी एस सोढ़ी,सुभाष शर्मा,विकास अग्रवाल,प्रकाश कुलश्रेष्ठ,राजीव खरबंदा,मधुप मिश्रा,प्रतीक जिंदल आदि सदस्यों सहित केवल कुमार , पवन बक्शी आदि उपस्थित रहे।

More From Author

. सुशीला तिवारी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक के पद पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

प्रदेश मंत्री श्री विकास शर्मा ने संयुक्त ब्राह्मण महासभा उत्तभाजपाराखंड एवं श्री श्याम मित्र मण्डल समिति के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *