रुद्रपुर -राम मंदिर आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले कार सेवकों को भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण बहुत चुघ ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

रुद्रपुर -राम मंदिर आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले कार सेवकों को भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण बहुत चुघ ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किय

,और वर्तमान समय में जो इस दुनिया में नहीं रहे उनके परिजनों को सम्मानित कर सभी का आभार जताया ।श्री चुघ ने कहा कि कार सेवकों के आंदोलन की बदोलत ही आज सैकड़ो वर्षों बाद यह सपना साकार हुआ है कि जब अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर देश में एक अलख जागी थी जिसको तमाम कारसेवकों ने प्रज्वलित किया और अपने जीवन का उत्सर्ग किया ।ऐसे कई कार सेवक थे जिन्होंने कई दिनों तक जेल भी काटी और पुलिस की अमानवीयता भी सहन की। लेकिन आज उन्हीं के हौसलों की बदौलत यह देश राम राज्य की और आगे बढ़ रहा है ऐसे में सभी को शत-शत नमन है ।बताया जाता है कि रमपुरा के भाजपा नेता राज कोली के पिताजी हिंदूवादी नेता स्वर्गीय बलवंत कोली के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने राम मंदिर आंदोलन को लेकर आवाज उठाई थी जिस पर पुलिस ने पांच मंदिर के समीप उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और लगभग डेढ़ माह तक कई लोग हल्द्वानी, नैनीताल और बागेश्वर जेल में रहे थे ।जिनमें से कुछ लोग वर्तमान समय में जीवित हैं और कुछ कार सेवक स्वर्गवासी हो गए हैं । जिसमें स्वर्गीय घासीराम समेत वर्तमान समय में सुंदरलाल पंडित, रामकुमार पप्पू और भोले समेत कई कार सेवक शामिल थे। इस दौरान राज कोली, विपिन कोली, आशीष श्रीवास्तव ,ओम प्रकाश ,राम भगत ,नन्हे ,रामचंद्र ,कृष्ण कोली, दर्शन कोली ,राहुल, विशाल अभिषेक ,दीपक कोली, रंजीत कोली ,सुनील कोली रोहित कोली, शिवकरण ,ओम प्रकाश, राजेंद्र कोली ,पप्पू कोली, भोला कोली ,रामकुमार, सोरभ कोली, राहुल कोली पारस कोली ,नरेश कोली ,राजेश कोली, सतीश कोली समेत तमाम लोग मौजूद थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

रुद्रपुर   अभियान समिति ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में विजेता रही महिला कबड्डी टीम को सम्मानित किया

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा ली गयी शपथ । आज दिनांक 25/01/2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डॉ मंजुनाथ टी सी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर  द्वारा पुलिस लाईन रुद्रपुर में “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” की शपथ दिलायी