रुद्रपुर -भारत लोक शिक्षा परिषद रुद्रपुर चैप्टर द्वारा भूरारानी स्थित द्वारका फार्म हाउस में सेवाव्रती सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

रुद्रपुर -भारत लोक शिक्षा परिषद रुद्रपुर चैप्टर द्वारा भूरारानी स्थित द्वारका फार्म हाउस में सेवाव्रती सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

जिसका शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष स्नेह पाल और प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 67 विद्यालयों को गोद लिया गया है जहां बच्चों की शिक्षा दीक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा ।शहर के उद्योगपति शिवकुमार अग्रवाल ने इसमें से 21 विद्यालयों को गोद लेने का ऐलान किया है । अतिथियों ने कहा कि समाज के उद्योगपति और समाजसेवियों की बदौलत थी स्वच्छ समाज का निर्माण हो सकता है, यह बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं। इस दौरान एकल अभियान के खेलकूद प्रभारी भारत भूषण चुघ को रामनवमी पटका और भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया। श्री चुघ ने कहा कि एकल अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पिछले दिनों एकल अभियान के माध्यम से खेलकूद प्रतियोगिता का नागपुर में आयोजन हुआ था। जिसमें यहां की बालिकाओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस दौरान एकल अभियान से जुड़े छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिनेश कपूर, सौरभ अग्रवाल, नीरज रायजादा , विजय भूषण गर्ग, विजय गुप्ता, अक्षत कपूर ,ताराचंद अग्रवाल, दीप कुमार ,अंजुल त्यागी ,विनय बतरा, प्रमोद कुमार ,अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

रुद्रपुर -हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सर्व व्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ ने बताया कि 18

प्रशासनिक सहयोग के लिए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से मिले भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संगठन के सदस्यों को प्रशासनिक सहयोग की मांग