राहुल के साथ सड़कों पर चलीं पूजा भट्ट,पूजा भट्ट ने किया कांग्रेस का समर्थन

Spread the love

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बड़ी ही जोरों-शोरों से चल रही है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में लोग इस यात्रा साथ जुड़ रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म मेकर पूजा भट्ट ने भी इस मुहिम का समर्थन किया है। एक्ट्रेस ने आज यानी बुधवार को राहुल गांधी के साथ हैदराबाद की सड़कों पर यात्रा। इसी के साथ पूजा भट्ट भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई हैं।

राहुल के साथ सड़कों पर चलीं पूजा भट्ट
हाल ही में पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस यात्रा को दौरान राहुल गांधी को ज्वाइन करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में यात्रा के दौरान पूजा राहुल गांधी से बात करती हुई नजर आ रही है। पूजा को यात्रा में जुड़ते देखकर कई लोगों सोशल मीडिया पर उनकी सराहना कर रहे हैं।
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह हैदराबाद शहर के बालानगर मेन रोड से आज सुबह शुरू हुई है। यात्रा के दौरान शहर की जगहों को कवर किया जाएगा। पूजा भट्ट के इस मुहिम में जुड़ने के बाद से ही सियासत और भी ज्यादा गर्म हो गई है। ऐसे कयास लगाए जल्द ही पूजा कांग्रेस पार्टी में एंट्री ले सकती हैं।

भारत जोड़ो यात्रा ने पूरे किए 56 दिन
बता दें कि अब तक भारत जोड़ो यात्रा ने कुल 56 दिन पूरे कर लिए हैं। यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तेलंगाना से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों को कवर कर लिया है। सभी राज्यों को कवर करने के बाद आखिरकार यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी।

पूनम कौर भी यात्रा में हुईं थीं शामिल
पूजा भट्ट के पहले साउथ एक्ट्रेस पूनम कौर भी यात्रा में शामिल हुईं थीं। सोशल मीडिया पर पूनम कौर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहीं थी। फोटोज सामने आने के बाद राहुल गांधी और पूनम कौर को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई।

More From Author

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में जाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त कांवड़ियों का जगह-जगह भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

हिमाचल में अमित शाह की शिमला रैली:बोले- भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से, लेकिन उसमें मां-बेटे के सिवाय कुछ बचा ही नहीं

तालिबान ने छात्राओं पर कोड़े बरसाए, लड़कियां बुर्का के विरोध में यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *