मेयर रामपाल सिंह ने नगर वाशियो से की यह अपील गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग एकत्र करें और निगम टीम को दे

Spread the love

रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने लोगों से गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग एकत्र करने की अपील की हैं। इसकी शुरूआत उन्होंने खुद अपने घर से की। मेयर रामपाल ने आज अपने निवास पर आई नगर निगम की टीम को गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग करके दिया। साथ ही कूड़ा एकत्र करने के लिए 50 रूपये यूजर चार्ज का भी भुगतान किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि शहर को साफ और सुंदर बनाना सबकी जिम्मेवारी है। इसके लिए सिर्फ नगर निगम पर ही निर्भर न रहें। उन्होंने कहा कि नगर निगम अपने स्तर से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है लेकिन जनसहयोग के बिना यह काम संभव नहीं है। शहर तभी स्वच्छ और सुंदर होगा जब सभी लोग इसमें भागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को इधर उधर या नालियों में ना फैंके। इससे न सिर्फ बिमारियां फैलने की संभावना बढ़ती है वहीं नालियां चोक होने से जलभराव की समस्या भी पैदा होती है। साथ ही मेयर ने कहा कि गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग डस्टविन में रखें और इस कूड़े को नगर निगम के कूड़ा वाहन में ही निस्तारित करें। मेयर ने कहा कि डोर टू डोर कलेक्शन योजना के टेंडर की समय सीमा समाप्त होने के कारण कूड़ा कलेक्शन का काम कुछ दिन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा था। अब कूड़ा कलेक्शन के लिए टेंडर पूरा हो चुका है जल्द ही सभी बस्तियों में नगर निगम के वाहन कूड़ा कलेक्शन के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कूड़ा इन वाहनों में ही डालें और समय पर यूसर चार्ज का भुगतान भी करें। इससे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद मिलेगी।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति *रुद्रपुर में भाजयुमो का अनुशासित विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन* भारतीय जनता युवा मोर्चा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे, उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रुद्रपुर पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण

Big breking देखे VEDIO एक बार फ़िर हुआ खतरनाक सड़क हादसा, बच्चो से भरी बस और ट्रक में हुई भिड़ंत दो की मौत,उधम सिंह नगर में यहां का मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *