मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ किया अभियोग पंजीकृत

Spread the love

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ किया अभियोग पंजीकृत

 

काशीपुर। नाबालिग को घर से ले जाने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही अदालत के आदेश पर की है। कचनाल गाजी अंतर्गत कुमाऊं कालौनी निवासी हीरावती पत्नी रामपाल ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर की अदालत में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री नगर के एक इण्टर कालेज में दसवीं कक्षा की छात्रा है। चार मार्च की सुबह करीब साढ़ ग्यारह बजे पुत्री घर में अकेली थी कि कुमाऊं कालौनी के ही अरुण सैनी व राजीव सैनी पुत्रगण रोशनलाल तथा मिलन सक्सैना व राज सक्सैना पुत्रगण अनुज सक्सैना निवासी बड़े गुरुद्वारे के पीछे, काशीपुर घर में घुस आये और उसकी पुत्री को बहला फुसला कर ले गये। बाद में चारों ने फिर घर में घुसकर मारपीट व गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि तुम्हारी पुत्री हमारे पास है। जो भी वापस लेने की कोशिश करेगा, उसे जान से मार देंगे। धमकी दी कि दूसरी बेटी को भी उठाकर ले जायेंगे। पुलिस में सूचना देने पर कोई कार्यवाही न होते देख उसने मजबूरन अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने काशीपुर के विकास के लिए करोड़ों रुपए की लागत की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

डीएम ने किया ईवीएम वीवीपट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *