मानूसन सत्र में भाग लेने विधानसभा पहुँचे विधायक शिव अरोरा

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

मानूसन सत्र में भाग लेने विधानसभा पहुँचे विधायक शिव अरोरा

रुद्रपुर। आज से शुरू हो रहे उत्तराखंड के विधानसभा सत्र में भाग लेने विधानसभा पहुँचे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा सत्र में भाग लेने से पहले उन्होंने दिवंगत केबिनेट मंत्री चन्दनराम दास के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। आपको बता दे विधायक बनने के बाद लगातार रुद्रपुर विधानसभा से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों को विधायक ने सदन के पटल उठाया है , अपनी कार्यशैली के लिये के एक अलग पहचान रखने वाले विधायक शिव अरोरा ने महज एक वर्ष से ऊपर के कार्यकाल में जलभराव, नजूल, मल्टीस्टोरी पार्किग हो या बाईपास चौड़ीकरण हो जैसे मुद्दों को उठाते हुए उन कार्यो में सफलता की ओर आगे बढे है, एक अलग विजन से रुद्रपुर विधानसभा में तेज गति से कार्य करने वाले विधायक शिव अरोरा द्वारा मानसून सत्र में भी कई मुद्दों को उठाने जाने की उमीद है।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

विधायक शिव अरोरा ने अपने कैम्प कार्यालय पर जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता चैक वितरित किये

छात्रा शैली शरण बनीं जज, पाई 52वीं रैंक, किया क्षेत्र व जिले का नाम रोशन,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्प देकर वह स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *