माटकोटा फार्म शिव मंदिर में गत रात्रि मां भगवती का विशाल जागरण एवं आज भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

Spread the love

राजीव गौड़ रूद्रपुर माटकोटा फार्म शिव मंदिर में गत रात्रि मां भगवती का विशाल जागरण एवं आज भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व ललित गोयल परिवार द्वारा प्रारंभिक पूजा में प्रतिभाग किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने आयोजकों के साथ संयुक्त रूप से पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर भगवती जागरण का शुभारंभ किया। रिंकू चोपड़ा एंड पार्टी द्वारा कई भजन गाकर मां की महिमा का गुणगान किया। आयोजकों ने श्री चुघ को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। श्री चुघ ने कहा कि मां भगवती हमेशा अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर कर उनकी झोलियाँ खुशियों से भरती है।प्रातःकाल आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही भंडारा आयोजित किया। इस मौके पर ललित गोयल, सलोनी गोयल, संतोष कुमार, आशीष जैन, राज पंकज,जगदंबा, दीपक सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पंडित किशन चंद शर्मा जी द्वारा पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई गई

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प राधा गोविन्द मन्दिर मे कल से प्रारम्भ होने वाले सार्वजनिक श्री श्री अखण्ड महानाम सकीर्तन से पूर्व आयोजित कलश यात्रा मे शामिल हुऐ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा

कुमाऊ मे हुआ हैली सेवा का विस्तार! विधायक शिव अरोरा ने पंतनगर एयरपोर्ट से पवन हन्स की हैली सेवा को फ्लैग दिखाकर किया रवाना विधायक बोले हैली सेवा शुरुआत से कुमाऊं क्षेत्र में कनेक्टिविटी एवं पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति पर दूसरी शादी और मारपीट करने का लगाया आरोप

रुद्रपुर के मेट्रो पोलिस में बबाल, दो पक्षों के बीच चली गोली एक की मौत,पुलिस कर रही जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *