महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

देशभर में बढ़ती जा रही मंहगाई और पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आहवान पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एमपी चौक के निकट एकत्रित कार्यकर्ताओं ने भारी नारेबाजी के बीच भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद से देश में मंहगाई के सारे रिकॉर्ड भाजपा सरकार में टूट गये हैं। जबसे यह सरकार सत्ता में आई है, मंहगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल, रसोई व खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कांग्रेस शासन में मंहगाई काबू में होने से जनता खुश थी लेकिन भाजपा शासन में बढ़ती मंहगाई से त्रस्त जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट, अरुण चौहान, जयसिंह गौतम, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, महेन्द्र बेदी, इन्दूमान, इदरीश अंसारी, अब्दुल कादिर, वसीम अकरम, हैदर अली, गुल्लू माहीगीर, मतलूब हुसैन, अनीस अंसारी, अफसर अली आदि तमाम कांग्रेसी थे।

More From Author

रुद्रपुर । नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर में जगह जगह मां भगवती के जागरण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 के बगवाड़ा क्षेत्र स्थित गणेश गार्डन सोसायटी में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया।

रुद्रपुर । नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर में जगह जगह मां भगवती के जागरण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 के बगवाड़ा क्षेत्र स्थित गणेश गार्डन सोसायटी में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया।

पढ़े:अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक पुलिस की गिरफ्त में,कहा के लिए कर रहा था सप्लाई

विदेश भेजने के नाम पर दस लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी