भारतीय प्रबन्ध संस्थान काशीपुर के हिन्दी पखवाडे का समापन

Spread the love

भारतीय प्रबन्ध संस्थान काशीपुर के हिन्दी पखवाडे का समापन

काशीपुर, 05 अक्टूबर 2023: भारतीय प्रबन्ध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ‘हिन्दी पखवाडे’ का समापन समारोह संस्थान के परिसर में हर्सोउल्लास के साथ मनाया गया। हिन्दी पखवाडे के समापन समारोह में संस्थान के निदेशक प्रो0 कुलभूषण बलूनी द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक महोदय ने सभी संकाय सदस्य व कर्मचारी गणो को अधिक से अधिक हिन्दी में कार्य करने का सुझाव दिया जिससे हिन्दी भाषा का अधिकतम प्रचार एवं प्रसार हो सके।

संस्थान द्वारा 14 से 29 सितम्बर 2023 तक आयोजित हिन्दी पखवाडे के दौरान विभिन्न प्रतियोगितायें जैसे निबन्ध-लेखन, कविता-लेखन, व पत्र-लेखन आदि का आयोजन किया गया। जिसमें संकाय सदस्य, कर्मचारी गण व विद्यार्थीयो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। समापन समारोह का संचालन श्री मृणाल सजवान वि.स.सह मुख्य लेखा अधिकारी व श्री शरद कुमार श्रीवास्तव, हिन्दी अधिकारी द्वारा किया गया।

More From Author

श्री श्याम होम्स कॉलोनी के 18 परिवारों के आशियाने उजड़ने से बचाने में विधायक शिव अरोरा की पहल रंग लाई, कॉलोनीवासियों ने विधायक शिव अरोरा को लड्डुओं में तोलकर जताया आभार लोगो के चेहरे पर दिखी खुशी की रौनक महिला, बच्चे भावुक नजर आये

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्प विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता को किया समर्पित, बोले—जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

जंगलों में कच्ची शराब की धधकती भट्टियां ध्वस्त कर रही आबकारी टीम

प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *