भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा एवं मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में शहर के भगत सिंह चौक पर क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई

Spread the love

रूद्रपुर । भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा एवं मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में शहर के भगत सिंह चौक पर क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपाईयों ने शहीद-ए-आजम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि भगत सिंह सच्चे देशभक्त़ थे। उनकी शहादत को राष्ट्र युगों युगों तक नमन करेगा। वह त्याग और बलिदान की मूर्ति थे। उन्होंने ‘इंकलाब जिन्दाबाद’ के नारे को सज करके दिऽाया। उन्होंने लगभग 23 वर्ष की छोटी सी उम्र में अपना जीवन देश के लए कुर्बान कर दिया। इतनी कम आयु में उन्होंने वैचारिक परिपक्वता और लक्ष्य के प्रति जो दृढ़ता हासिल की उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। असाधारण और महान कारणों की बदौलत भारत माता के वीर सपूत भगत सिंह करोडों हिन्दुस्तानियों के दिलों में आज भी जिन्दा है। मेयर रामपाल सिंह ने कहा भगत सिंह कोई कोई साधारण युवा नहीं थे, उन्होंने सिर्फ बारहवीं पास की और उसके बाद घर से भाग कर चन्द्रशेखर आजाद जी की क्रांतिकारी पार्टी में शामिल होकर देश के लिए जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्शों से आज युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। शहीद भगत सिंह एकमात्र ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें हर पार्टी के नेता अपना आदर्श मानते हैं। मेयर ने कहा हर कोई भगत सिंह नहीं बन सकता लेकिन भगत सिंह जैसा देश प्रेम, देश के लिए कुछ कर-गुजरने का जज्बा, जरूर, हम सबके दिलों में होना चाहिए। शहीद भगत सिंह को यही हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता,हरजीत सिंह, अमनदीप सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार सुरमुख सिंह, इंदर जीत सिंह, रामसिंह वेदी, अनिल रावत, राजेश गर्ग, सरदार प्रीतम सिंह चावला, हरवंश गुंबर आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

More From Author

ड्यूटी प्वाइंटों में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ दीपावली की खुशियां बाँटकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दी शुभकामनाएं। अच्छी ड्यूटी के लिए की हौसला अफजाई

नगर निगम ने हजारों दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव रूद्रपुर। नगर निगम की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में “शुभ दीपावली – स्वच्छ दिवाली” थीम पर एक भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने शहरवासियों के लिए इस पर्व को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन कल्याणी वाटिका और गांधी पार्क में किया गया, जहां हजारों दीपों की रोशनी से वातावरण जगमगा उठा। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार शाम महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में कल्याणी वाटिका परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान से हुई। नगर निगम की टीम, भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मिलकर पार्क क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में सफाई की। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और जागरूकता संदेशों के माध्यम से यह अपील की गई कि दीपावली जैसे पर्व पर स्वच्छता को प्राथमिकता दें। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम की यह पहल सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि एक जागरूकता अभियान है। दीपावली पर जब लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, उसी तरह सार्वजनिक स्थलों और आस-पास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि प्लास्टिक और अन्य हानिकारक सामग्रियों की जगह मिट्टी के दीयों का उपयोग करें और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। स्वच्छता अभियान के पश्चात जैसे ही शाम ढली, कल्याणी वाटिका क्षेत्र हजारों दीपों की रौशनी से जगमगा उठा। नगर निगम द्वारा आयोजित इस दीपोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर दीप जलाए और शहर की समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद गांधी पार्क में आयोजित स्वदेशी दीपावली मेले में भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यहां भी हज़ारों दीयों को प्रज्वलित कर रोशनी के इस पर्व को गरिमामय रूप में मनाया गया। महापौर विकास शर्मा ने इस मौके पर धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम का उद्देश्य दीपावली को केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि स्वदेशी और स्वच्छता का प्रतीक बनाना है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व एक ऐसा मौका है जब हम समाज को स्वच्छ, सुंदर और सकारात्मक संदेश दे सकते हैं। नगर निगम का प्रयास है कि इस पर्व को केवल घरों तक सीमित न रखकर, पूरे शहर के स्तर पर स्वच्छता और सामाजिक चेतना का संदेश दिया जाए। इसी के तहत इस बार दीपावली को विशेष रूप से जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया है। महापौरने कहा कि हम सब अपने घरों को दीपावली से पहले सजा कर, साफ कर सुंदर बना लेते हैं, लेकिन अक्सर अपने घर के बाहर फैले कचरे, गंदगी और सार्वजनिक स्थलों की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। नगर निगम यह चाहता है कि इस दीपावली पर हर नागरिक अपने घर के साथ-साथ अपने मोहल्ले, पार्क, गलियों और सड़कों की स्वच्छता को भी उतनी ही प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ आयोजन करना नहीं, बल्कि एक सकारात्मक सोच को समाज तक पहुँचाना है कि दीपावली मनाएं, मगर जिम्मेदारी के साथ। मिट्टी के दीये जलाएं, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें, और पॉलिथीन जैसे हानिकारक उत्पादों से बचें। ये छोटे कदम मिलकर एक बड़े बदलाव की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। महापौर ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे नगर निगम के प्रयासों में सहभागी बनें, सफाईकर्मियों का सम्मान करें और स्वच्छता को एक आदत और संस्कार के रूप में अपनाएं। कार्यक्रम में महापौर के साथ सीओ प्रशांत कुमार, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, सहायक नगर आयुक्त राजू नवियाल, कोतवाल मनोज रतूड़ी, सहायक नगर आयुक्त रणदीप सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, राजन राठौर, पार्षद विष्णु, विजय तोमर, सहित कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

रिटायर ले. जनरल अनिल चौहान नए CDS, 11 गोरखा राइफल्स से शुरू किया था करियर

अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन एवं टोकन के लिए विकसित की जाए प्रभावी व्यवस्था : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *