भाईचारा एकता मंच के वार्षिकोत्सव में होगा 21 सौ महिलाओं का सम्मान

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच के वार्षिकोत्सव में आगामी 6 नवंबर को अंबेडकर पार्क रूद्रपुर में 21 सौ महिलाओं को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा संगठन में विशेष रूप से कार्य करने वाली कुछ महिलाओं को अलग से सम्मानित भी किया जाएगा।

 

उक्त जानकारी देते हुए भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन का वार्षिकोत्सव एवं एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह 6 नवंबर दिन रविवार को अंबेडकर पार्क रूद्रपुर में होगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगे हैं

संगठन में विशेष सहयोग देने वाली महिलाओं पदाधिकारी व सदस्यों को इस बार संगठन अलग से सम्मानित करेगा संगठन समय-समय पर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन, ट्राई साइकिल, रिक्शा जरूरतमंद बच्चों को कॉपी ,किताबें, बैग इत्यादि देता रहा है जो आगे भी देता रहेगा उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाने की अपील की है

More From Author

रुद्रपुर । जिला अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट, चार स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत दस चिकित्सकों के स्थानांतरण के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया।

सीएम धामी का सोमवार 09 अक्टूबर 2022 का कार्यक्रम हुआ जारी

अतिवृष्टि से हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दे सरकारः गावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *