भाईचारा एकता मंच का पटेल जयंती सम्मान समारोह 30 को

भाईचारा एकता मंच का पटेल जयंती सम्मान समारोह 30 को
रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह 30 अक्टूबर दिन सोमवार को अंबेडकर पार्क रूद्रपुर में होगा जानकारी देते हुए भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के पी गंगवार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाईचारा एकता मंच का वार्षिक उत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह 30 अक्टूबर दिन सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से अंबेडकर पार्क रूद्रपुर में होगा ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एव अतिविशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश भाजपा मंत्री विकास शर्मा रहेंगे ।तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि एवं ब्लाक प्रमुख पति विपिन जल्होत्रा करेंगे। इसके अलावा शहर व जनपद के सभी प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे कार्यक्रम में संगठन में पूरे वर्ष काम करने वाली महिलाओं को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा तथा इसके अलावा कार्यक्रम में पहुंचने वाली संगठन की सभी महिलाओं को शाल उड़ा कर सम्मानित किया जाएगा। श्री गंगवार ने बताया कि विगत वर्ष 2100 महिलाओं को संगठन ने शाल उड़ा कर सम्मानित किया था ।इस वर्ष भी जितनी भी महिलाएं भाईचारा एकता मंच के कार्यक्रम में अंबेडकर पार्क रूद्रपुर में पहुंचेगी सभी को सम्मानित किया जाएगा उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्यों से अपील की कि वह समय से संगठन के कार्यक्रम में पहुंचे

More From Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प श्री धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

दुर्गा यात्रा समिति दुर्गा मंदिर रुद्रपुर द्वारा 32 वी मां वैष्णो दरबार यात्रा को संपूर्ण होने पर आज श्री दुर्गा मंदिर रुद्रपुर में खीर का प्रसाद आम जनमानस में बाटा

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ रुद्रपुर नगर निगम एवं रम्पुरा वार्ड नंबर 22 वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि जयंती पर भगवान वाल्मीकि जी की मूर्ति पर मलार्पण किया ।