बैंकाक (थाईलैण्ड) में सुरूचि सक्सेना को मिला यह आवार्ड

Spread the love

JUGNU KHAN काशीपुर। बैंकाक (थाईलैण्ड) के होटल बारकेले में बीती 25 जून को आयोजित समारोह में एशिया पेसेफिक एजुकेशन समिट और अवार्ड 2022 में शिक्षाविद श्रीमती सुरूचि सक्सेना द्वारा प्रतिभाग किया गया, जहां उनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए, उन्हें डाक्टरेट की मानद उपाधि के साथ एशिया आइकानिक अवार्ड से अलंकृत किया गया। समारोह में वह एक मात्र महिला थी जिन्हें यह उपाधि प्रदान की गयी। ज्ञात है शिक्षाविद श्रीमती सुरूचि सक्सेना शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी निरन्तर कार्य करती रहती है। वर्तमान में सुरूचि सक्सेना इनर व्हील क्लब में डिस्ट्रिक सेकेटरी व रोटरी क्लब डिस्ट्रिक 3110 में RYLA CO CHAIR हैं, अपनी सकिय भूमिका के चलते विभिन्न पदों पर भी आसीन हैं और अपने जुझारूपन कार्य कौशल से क्लबों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक कार्य जैसी बेटी पढ़ाओ, पोलियो उन्मुलन, पाॅलिथीन उन्मूलन, पर्यावरण सुरक्षा आदि के लिए बढ़चढ़ कर कार्य कर रही है। उनके इन्हीं योगदानों को देखते हुए एशिया पेसेफिक एजुकेशन थाईलैण्ड के द्वारा डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी। श्रीमती सुरूचि सक्सेना की इंस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबन्धक, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध समिति के समस्त सदस्यों के साथ-साथ रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब एवं काशीपुर के अनेक गणमान्यों द्वारा बधाई सन्देश प्रेषित किये गये साथ ही उनके द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

बड़ी खबर : रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप से लापता दो भाईयो की मिली लाश, हल्द्वानी देने गए थे एग्जाम पढ़िये पूरी ख़बर

टेंपो द्वारा बाइक को टक्कर मार दिए जाने से बाइक सवार दो व्यक्ति हुए घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *