बड़ी खबर : अब पहुंचना होगा अधिकारियों कर्मचारियों को समय से दफ्तर बायोमेट्रिक हाजिरी का हुआ आदेश जारी

Spread the love

देहरादून– अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित किये जाने हेतु मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात प्रत्येक कार्मिक से यह अपेक्षा की है कि वे प्रातः 9:30 बजे अपने कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस हेतु आवश्यक है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं अथवा अपने अधीनस्थों से सम्बन्धित निजी स्टाफ / अनुभागों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाय। यदि कोई कार्मिक 3 दिन कार्यालय में विलम्ब से उपस्थित पाया जाता है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही हेतु संस्तुति सचिवालय प्रशासन विभाग को अग्रसारित की जायेगी।

अपर मुख्य सचिव,मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध सभी सचिवों, प्रभारी सचिव से कार्मिकों की कार्यालयों में समय पर उपस्थिति की निरीक्षण आख्या भी नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाने की भी अपेक्षा की है।

वही मुख्य सचिव द्वारा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष जिला अधिकारी और पुलिस महकमे सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया है कि राजकीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक प्रणाली की व्यवस्था पूर्व की भांति तत्काल शुरू की जाए यानी कि अब समय पर कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचकर बायोमेट्रिक हाजिरी लगाकर समय पर ड्यूटी पहुंचना होगा।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

On line Data Software

योगी बाबा का उत्तराखंड में होगा आगमन,यह है कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *