पढ़िए ..एक ताकतवर मुल्क ने आखिर क्यों दे दी लाखों बेगुनाहों को अंधेरे की सौगात?

Spread the love

मार्क सेंटोरा, बेन हबार्ड. यूक्रेन में रूसी मिसाइलों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी बिजली ग्रिड को बहाल करने के लिए दिन-रात संघर्ष जारी है। यूक्रेन का 40 प्रतिशत एनर्जी ढांचा क्षतिग्रस्त या तबाह हो चुका है। राजधानी कीव में अधिकारियों का कहना है कि वे पूरी तरह शहर के बाकी तीस लाख रहवासियों को बाहर निकालने के लिए ब्लैकआउट की योजना बना रहे हैं।

 

पहले इस संभावना के बारे में नहीं सोचा गया था। स्थिति पहले ही बहुत गंभीर है। नगर निगम के कामगार 1000 हीटिंग शरण स्थल तैयार कर रहे हैं। जो बतौर बंकर भी काम आएंगे। दूसरी ओर इंजीनियर जरूरी साज-सामान के बिना बमबारी से नष्ट बिजली स्टेशनों को सुधारने में जुटे हैं।

7 एरिया में ब्लैक आउट रहेगा
यूक्रेन की राष्ट्रीय एनर्जी कंपनी ने बताया कि ग्रिड को पूरी तरह ध्वस्त होने से बचाने के लिए सात क्षेत्रों में ब्लैकआउट जारी रहेगा। रूसी सेना ने देशभर में महत्वपूर्ण बिजली इंफ्रास्ट्रक्टर को निशाना बनाया है। विश्लेषकों का कहना है, युद्ध के मैदान में लगातार लग रहे आघातों के कारण रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने यह रणनीति अपनाई है।

रूसी हमलों ने यूक्रेन के नागरिकों के लिए नई मुसीबत खड़ी की है। अधिकारी मानते हैं कि आगे और नुकसान हुआ तो वे बुनियादी सेवाएं मुहैया नहीं कर पाएंगे।

अब तक 12 बिजली सेंटरों पर निशाना
यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि पिछले सोमवार को जब रूस ने 50 से अधिक क्रूज मिसाइल दागी थीं, तब उनमें से अधिक को मार गिराया गया था। हालांकि, कुछ मिसाइल बिजलीघरों, सब स्टेशनों पर लगीं। इससे हजारों लोगों को बिजली सप्लाई बंद हो गई। शुक्रवार को रूस ने घरों में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी के सेंटर पर हमला किया था। एक माह में 12 बिजली सप्लाई सेंटरों को निशाना बनाया जा चुका है।

कीव की नगरीय सरकार के सुरक्षा डायरेक्टर रोमन तकचक ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘अगर रूस ने ऐसे हमले जारी रखे तो हमारा समूचा बिजली सिस्टम खत्म हो जाएगा। ग्रिड के विफल होने की जानकारी मिलने के 12 घंटे के भीतर हम लोगों से शहर छोड़ने के लिए कहेंगे।’

बम और मिसाइलों से बिजली स्टेशन बचाने की तैयारी
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बड़ी संख्या में लोग कीव नहीं छोड़ रहे हैं। वैसे अगर बिजली नहीं रहेगी तो पानी सप्लाई और सीवेज सिस्टम ठप हो जाएंगे। बिजली स्टेशनों को मिसाइल और बम से बचाने के लिए दीवारें खड़ी की जा रही हैं। इस बीच कई वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने वॉशिंगटन में कहा कि अमेरिका द्वारा यूक्रेन को ज्यादा मदद देने की घोषणा से पता लगता है कि यूक्रेन और उसके पड़ोसियों के लिए रूसी खतरा कई साल तक रहेगा।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

Big breking बीजेपी के जिलाध्यक्षों का ऐलान,19 को मिली कमान

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *