प्रधान चारों की सीधी भर्ती के निरस्त के लिए शिक्षक संघ का जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यलय पर प्रदर्शन

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

प्रधान चारों की सीधी भर्ती के निरस्त के लिए शिक्षक संघ का जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यलय पर प्रदर्शन

रुद्रपुर।उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के सामने सैकड़ो की संख्या में शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। शिक्षक उधम सिंह नगर के हर तहसील ब्लाक से इकट्ठा होकर मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार से सीधी मांग की जब तक प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती पर रोक नहीं लगेगी निरस्त नहीं होगी तब तक हम आंदोलन रथ रहेंगे। वही इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला राजकीय शिक्षक संग के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि शासन व विभाग द्वारा प्रधानाचार्य पद हेतु जो कि प्रमोशन का पद है, पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा को निरस्त करने हेतु राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के आह्वान पर राजकीय शिक्षक संघ जनपद उधम सिंह नगर के समस्त संघनिष्ठ सदस्यों द्वारा आज को शासन व विभाग की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध एक दिवसीय धरना जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा की यदि शासन व विभाग द्वारा उक्त परीक्षा निरस्त नही की जाती है तो आगामी 9 सितम्बर से प्रान्त स्तर पर क्रमिक व दिनांक 14 सितम्बर से आमरण अनशन प्रारम्भ किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व विभाग की होगी । वहीं पर धरना प्रदर्शन में मौजूद तमाम शिक्षकों ने इसका विरोध जताते हुए सरकार से कड़ी निंदा की। सभी वक्ताओं ने बोला कि आज तो हम शालीनता से प्रदर्शन कर रहे हैं अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तब हम उग्र आंदोलन को बाद हो जाएंगे।

More From Author

श्री श्याम होम्स कॉलोनी के 18 परिवारों के आशियाने उजड़ने से बचाने में विधायक शिव अरोरा की पहल रंग लाई, कॉलोनीवासियों ने विधायक शिव अरोरा को लड्डुओं में तोलकर जताया आभार लोगो के चेहरे पर दिखी खुशी की रौनक महिला, बच्चे भावुक नजर आये

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्प विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता को किया समर्पित, बोले—जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

रुद्रपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विधयक ठुकराल ने सीएम से की मुलाकात गांधी पार्क में पार्किंग न बनाए जाने का किया आग्रह

चाइल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस समाहोलीरोह होली चाइल्ड स्कूल में डा॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के सम्मान में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।