प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पी एम जन मन) के तहत विकासखंड बाजपुर के ग्राम पंचायत मडैयाहटू एवं ग्राम पंचायत मोहाली जंगल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

Spread the love

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पी एम जन मन) के तहत विकासखंड बाजपुर के ग्राम पंचायत मडैयाहटू एवं ग्राम पंचायत मोहाली जंगल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

बाजपुर.. बुधवार को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पी एम जन मन) के तहत विकासखंड बाजपुर के ग्राम पंचायत मडैयाहटू एवं ग्राम पंचायत मोहाली जंगल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 लोगो का एन. सी डी. स्क्रीनिंग किया गया एवं 7 लाभार्थियों का टीकाकरण, व दवाईयां वितरण किया गयी। इसके आलावा शिविर में कृषि विभाग के अधिकारीयों ने सूक्ष्म पोषक तत्व, टपक सिंचाई, कस्टम हायरिंग सेंटर सहित विभिन्न कृषि योजनाओ की जानकारी दी गयी. साथ ही ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास एवं परियोजना, जल निगम आदि से सम्बंधित अधिकारीगण एवं उनकी टीम सहित ग्राम प्रधान मडैयाहट्टू एवं ग्राम प्रधान मोहाली जंगल, ग्राम विकास अधिकारी (मडैयाहट्टू, मोहाली जंगल) उपस्थित रहे. बहुउद्देशीय शिविर में उपस्थित 7 विभाग के अधिकारीयों / कर्मचारियों एंव क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। क्षेत्र की जनता द्वारा की गयी विभन्न शिकायतों का निराकरण एंव जन प्रतिनिधयों द्वारा दिये गये क्षेत्र के विकास हेतु विभन्न प्रस्तावों को संबंधित विभागों को अग्रिम कार्यवाही हेतु उपलब्ध कराये गए।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा बोले भाजपा का सदस्य होना मेरे लिये गर्व की बात

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मौन पालन एवं शहद उत्पादन के क्षेत्र तकनीकी सहयोग एवं कृषकों के ज्ञानवर्धन हेतु गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय