पैरा खिलाड़ी प्रेमा को स्पांसर की तलाश

Spread the love

पैरा खिलाड़ी प्रेमा को स्पांसर की तलाश

दिनेशपुर। इंडोनेशिया में चार सितंबर से होने वाली अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में जाने के लिए पैरा खिलाड़ी प्रेमा विश्वास को स्पांसर की तलाश है। वर्ष 2022 में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित प्रेमा विश्वास को स्पांसर नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रेमा ने बताया कि इंडोनेशिया टूर्नामेंट से ओलंपिक, एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन होने के लिए रैंकिंग बन रही है। लेकिन टूर्नामेंट में जाने के लिए करीब एक लाख रुपये खर्च बैठ रहा है। बताया कि पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया को 18 अगस्त तक रुपये जमा करने हैं। प्रेमा ने बताया कि वह इससे पूर्व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में कई पदक हासिल कर चुकी है। बताया कि उन्हें भारतीय दिव्यांग रत्न अवार्ड, इंडियन आईकॉन अवार्ड, राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड समेत कई अवार्ड मिल चुके हैं। इसके बावजूद देश के लिए मेडल लाने के लिए उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

रूद्रपुर। खानपुर पूर्व क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में मंगलवार की सुबह भीषण अग्निकांड में दो कच्चे घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसके टुकड़ों की चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल हो गया।

दुकान से घर जा रहे सेल्समैन के हाथ से बाइक सवार तीन बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए

प्रखर हिंदूवादी युवा नेता आशीष शर्मा ‘खुट्टू’ बने विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड महानगर अध्यक्ष, बधाईयां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *