पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां भगवती के जागरण कई स्थानों वार्ड नंबर 16 देव होम्स वेलफेयर सोसाइटी, रूद्र एनक्लेव हाउसिंग वेलफेयर सोसाइटी, गणेश गार्डन सोसायटी व खेड़ा संतोषी माता मंदिर में पहुंचकर

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां भगवती के जागरण कई स्थानों वार्ड नंबर 16 देव होम्स वेलफेयर सोसाइटी, रूद्र एनक्लेव हाउसिंग वेलफेयर सोसाइटी, गणेश गार्डन सोसायटी व खेड़ा संतोषी माता मंदिर में पहुंचकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मत्था टेका एवं माता का जागरण में भजन गायकों ने पूरी रात भजनों से मां भगवती का गुणगान कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागरण के शुभारम्भ अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है। धार्मिक आयोजन आपसी सदभाव बढ़ाने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। श्री ठुकराल ने कहा आप पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति से दूर होती जा रही है। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आज युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक आयोजना से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही ऐसे आयोजनों से आसुरी शक्तियों का भी नाश होता है। इस अवसर पर आयोजकों कमेटी ने पूर्व विधायक ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाजसेवी गगन ग्रोवर पिंटू पाल, शालू पाल, बबलू पाल, संजय पाल, हरिओम पासवान, अजय यादव, विक्की रावल, राजकुमार, मनीष ठक्कर, योगेश यादव, उपकार गॉड, प्रमोद गोस्वामी, नितेंद्र चौहान, मोना ठक्कर, निशा गॉड, ममता रानी, विजय कुमार, महेश कुमार, सुनील शर्मा, मुरली यादव, विपिन अरोरा, मोर सिंह यादव, सचिन शर्मा, अजय कुमार,बंटी कोली आदि भक्त जन मौजूद थे

More From Author

रूद्रपुर में भव्य प्रवेश द्वार बनाने के लिए स्थान चिन्हित  महापौर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोरा ने अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण  तकनीकी पहलुओं पर मंथन; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

रुद्रपुर । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कथित अनियमितताओं और फर्जी आपत्तियां लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया

क्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात  महासभा की मांगों पर एक साथ कई अहम घोषणाएं  रिंग रोड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने का प्रस्ताव जाएगा शासन को  दक्ष चौक का नाम भी बदलेगा, क्षत्रीय समाज के लिए कम्युनिटी हॉल बनाने का ऐलान

रावण ने लगाई हनुमान की पूंछ में आग हनुमान ने जला डाली रावण की लंका

पुष्कर सिंह धामी विधायक शिव अरोरा भी साथ मे रहे मौजूद