नगर में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले प्रशासन की रडार पर

नगर में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले प्रशासन की रडार पर

काशीपुर। नगर में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले प्रशासन की रडार पर हैं। प्रशासन लगातार अतिक्रमण चिन्हित कर रहा है। विभिन्न विभागों द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है और आगे भी कार्यवाही होना तय है। यह कहना है उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह का। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट में डाली गई याचिका पर कार्यवाही करते हुए विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण चिन्हित किया जा चुका है। बताया कि एनएच-पीडब्ल्यूडी द्वारा 40, पीडब्ल्यूडी द्वारा 350, नगर निगम द्वारा 106 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि हाईकोर्ट में डाली गई एक याचिका पर कार्यवाही करते हुए प्रशासन की टीम ने रतन रोड व किला रोड से अतिक्रमण हटवाया है। इसके अतिरिक्त पट्टी खींचने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में टांडा तिराहा से मुरादाबाद रोड की ओर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटवाने के साथ ही तहसील मोड़ से नई सब्जी मंडी होते हुए बांसफोड़ान पुलिस चौकी तक अतिक्रमण हटवाया गया है। उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ लोगों द्वारा एमपी चौक पर निर्माणाधीन आरओबी के नीचे अनाधिकृत रूप से टैम्पो स्टैंड और दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इस मामले में एक-दो दिन के भीतर प्रशासन एक्शन लेगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों को किसी भी दशा म़े पनपने नहीं दिया जाएगा।

More From Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

मशाल प्रज्वलित कर विधायक शिव अरोरा ने किया राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, 13 जनपदों के 1250 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का कार्य कर रहा है : शिव अरोरा

रमपुरा राजेश कोली हत्याकांड पर विधायक शिव अरोरा का सख्त रुख, बोले- दोषी पाताल में भी होंगे तो खोजकर जेल भेजेंगे, पीड़ित परिवार को हर हाल में मिलेगा न्यायविधायक बोले मुख्यमंत्री धामी की सरकार पीड़ित परिवार के साथ ख़डी है

नगर में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले प्रशासन की रडार पर

उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने डेंगू की रोकथाम तथा आयुष्मान भवः कार्यक्रम के अन्तर्गत किये जा रहे