दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के प्रांगण में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊँनी त्योहार हरेला हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया ।

Spread the love

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के प्रांगण में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊँनी त्योहार हरेला हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया।


रुद्रपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के प्रांगण में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊँनी त्योहार हरेला हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया । इस शुभ अवसर पर वि‌द्यालय में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में आर. पी. शर्मा, डॉ एल. एम. उप्रेती, डा०० अमिता उप्रेती तथा विद्यालय के अध्यक्ष  सुरजीत सिंह ग्रोवर, प्रधानाचार्य चेतन चौहान, निदेशक  ज्योत्सना पांडे आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । विभिन्न सदनों के वि‌द्यार्थियों द्वारा पहाड़ी क्षेत्रों में विवाह, उत्सव तथा धार्मिक कार्यों में सामूहिक रूप से किए जाने वाले नृत्यों झोड़ा, छपेली, चाचरी, छोलिया का प्रस्तुतीकरण अपने – अपने सदनों के लिए किया गया । लोकगीतों की ताल पर दर्शक गण आनंदित हो उठे तथा वि‌द्यालय का वातावरण उत्तराखंड के लोकगीतों से गूंज उठा। वि‌द्यालय के अध्यक्ष  सुरजीत सिंह ग्रोवर ने बच्चों को उत्तराखंड की संस्कृति के महत्व और उससे मिलने वाली शिक्षा के बारे में बताते हुए बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

मेयर रामपाल सिंह एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सांसद अजय भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की मुलाकात

थाना आईटीआई पुलिस द्वारा गुम हुए तीन मोबाईल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाये गये