ढेला नदी पर बने पुल का हिस्सा अचानक भरभरा कर ढहा

Spread the love
  • ढेला नदी पर बने पुल का हिस्सा अचानक भरभरा कर ढहा

काशीपुर। यहां ढेला नदी पर बने पुल का हिस्सा अचानक भरभरा कर ढह गया। हाईवे पर बने इस पुल के अचानक ढहने से बड़ा हादसा होते होते बचा। गनीमत रही कि पुल के ढहने के वक्त वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने इस पुल के ढहने से एनएच के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की कलई खुल गई है। बुधवार सुबह एनएच 74 पर लोगों ने सरवरखेड़ा के पास बने पुल को ढहा हुआ देखा तो तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पाकर एनएच और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये तथा बैरीकेडिंग कर मार्ग बंद करा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। फिलहाल अधिकारियों ने वहां सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक प्रबंध कर दिये हैं। लेकिन इस पुल के इस प्रकार ढहने से राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा कराये जा रहे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। यही नहीं दूसरी ओर जो पुल बना हुआ है उसकी स्थिति भी खतरनाक है। वहां भी जो पैराफीट बने हुए हैं वह भी खतरे की जद में हैं। अधिकारियों को दूसरी तरफ भी निरीक्षण कर देखना चाहिए ताकि किसी बड़ी संभावित दुर्घटना से बचाव किया जा सके।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

रूद्रपुर। खानपुर पूर्व क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में मंगलवार की सुबह भीषण अग्निकांड में दो कच्चे घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसके टुकड़ों की चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल हो गया।

डीपीएस-रुद्रपुर के छात्र राज्य स्तरीय शूटिंग चैम्पियनशिप में चमके

पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *