डीपीएस-रुद्रपुर के छात्र राज्य स्तरीय शूटिंग चैम्पियनशिप में चमके

Spread the love

डीपीएस-रुद्रपुर के छात्र राज्य स्तरीय शूटिंग चैम्पियनशिप में चमके

उत्तराखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा 21वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 27 जुलाई से 2 अगस्त तक जसपाल राणा शूटिंग रेंज देहरादून में आयोजित की गई। चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए शूटरों ने प्रतिभाग किया। इस चैंपियनशिप में डीपीएस रूद्रपुर के शूटरों ने कोच श्री नकुल चौधरी के मार्गदर्शन में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन के साथ तीन गोल्ड समेत 9 पदक प्राप्त किए तथा 42वीं नॉर्थ जान प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। डीपीएस की कक्षा 11 की छात्रा प्रगति डांगी ने 2 गोल्ड ,2 सिल्वर और 1 ब्रोंज सहित कुल 5 पदक जीते । प्रगति डांगी ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में स्वर्ण, 50 मीटर फ्री पिस्टल में स्वर्ण तथा 10 मीटर एयर पिस्टल (ISSF)के यूथ व जूनियर में सिल्वर तथा सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। एयर पिस्टल (ISSF) के यूथ वर्ग में कक्षा 9 के छात्र धैर्य डांगी ने स्वर्ण पदक तथा कक्षा 10 के छात्र सिमरजीत सिंह ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा डीपीएस की शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस करने वाली ईशू डांगी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर तथा 50 मी राइफल टीम वर्ग में सिल्वर समेत दो पदक प्राप्त किये।

डीपीएस रुद्रपुर के प्रतिभाग करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन कर इसी माह होने वाले 42वीं नॉर्थ जोन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। कक्षा 12 की छात्रा शबनूर कौर, कक्षा 9 के छात्र यश मिश्रा व कक्षा 10 के छात्र आदित्य राय ने 10 मीटर एयर पिस्टल में नॉर्थ जोन के लिए क्वालीफाई किया है। कक्षा 4 के छात्र हरजप सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया।डीपीएस की शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस करने वाले कपिल सिंह नेगी , प्रतीक सिंह, रेनू जोशी व पृथ्वी चौधरी ने भी नॉर्थ जोन के लिए क्वालीफाई किया है।

प्रगति डांगी, धैर्य डांगी , सिमरजीत सिंह व हिमानी जोशी पूर्व से ही 10 मीटर एयर पिस्टल में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं तथा उन्होंने 27 जुलाई से 3 अगस्त तक भोपाल में चल रही 5वी नेशनल ट्रॉयल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया । प्रगति डांगी ने राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए होने वाली इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय निशानेबाजों के बीच यूथ वर्ग में द्वितीय स्थान तथा सीनियर व जूनियर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं है ।जब तक छात्र पाठ्य सहगामी क्रियाओं में अपना सर्वोत्तम नहीं देंगे तब तक छात्र का सर्वागीण विकास नहीं हो सकता। विद्यालय ही वह माध्यम है जहाँ से हम छात्र को एक नई दिशा और एक मार्ग प्रदान कर सकते हैं। श्री सुरजीत सिंह जी ने विद्यार्थियों तथा उनके कोच नकुल चौधरी को बधाई दी एवं प्रशंसा कर आशीर्वाद दिया।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

द्रावती पीजी कॉलेज में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर पंच प्रण प्रतिज्ञा दिलायी गयी।

ढेला नदी पर बने पुल का हिस्सा अचानक भरभरा कर ढहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *