ट्रांसिट कैंप क्षेत्र में हुई चोरी का उधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा,01 अभियुक्त गिरफ्तार।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

ट्रांसिट कैंप क्षेत्र में हुई चोरी का उधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा,01 अभियुक्त गिरफ्तार।

दिनांक 29.11.2023 को आरिन्दा श्वेता आर्या पुत्री स्व0 श्री मोहनराम निवासी चन्द्रा इनक्लेव फुलसूंगा थाना ट्रांसिट कैम्प जिला ऊधम सिंह नगर ने उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर बाबत दिनांक 26 .11.2023 को अज्ञात चोर द्वारा श्याम टॉकीज रोड स्थित दर्पण अखबार के सामने से ब्यूटी पार्लर की दुकान का शटर का ताला तोडकर दुकान से 40000/- हजार रुपये , कान का एक जोडी टाप्स , एक सोने की अंगुठी , एक मोबाइल फोन रीयलमी को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे थाना ट्राजिट कैम्प में मु0 FIR N0 – 357/23 U/S 457/380 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

उपरोक्त चोरी की घटना के अनावरण व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिह नगर के पर्यवेक्षण व पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर रुद्रपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांसिट कैम्प के नेतृत्व दिनांक 30.11.2023 को पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर धोबी घाट में कल्याणी नदी के पास से अभियुक्त संदीप कश्यप पुत्र लालता प्रसाद निवासी वार्ड न0 8 शिवनगर थाना ट्राजिट कैम्प जिला ऊधम सिह नगर के कब्जे से 28000/-हजार रूपये, रियलमी टच स्क्रीन मोबाइल फोन, वादिनी का आधार कार्ड, सोने की अंगूठी, व सोने के टॉप्स के साथ गिरफ्तार कर अभियोग मे धारा 411 ipc की बढोत्तरी की गयी अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा ।

बरामदगी

1. 28000/-हजार रूपये
2. रियलमी टच स्क्रीन मोबाइल फोन
3.वादिनी का आधार कार्ड,
4.सोने की अंगूठी
5.सोने के टॉप्स

गिरफ्तार अभियुक्त –
संदीप कश्यप पुत्र लालता प्रसाद निवासी वार्ड न0 8 शिवनगर थाना ट्राजिट कैम्प जिला ऊधम सिह नगर

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

More From Author

विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्य विधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधार

रुद्रपुर । मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती एवं युवा नेता स्वर्गीय बंटी कोली के जन्मदिवस पर उनकी स्मृति में बुधवार को काशीपुर रोड स्थित गाबा चौक के पास रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेज  महापौर ने अधिकारियों संग प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण किसी भी व्यापारी का कारोबार प्रभावित नहीं होने देंगेः महापौर

पुलिस ने 25 हज़ार लीटर शराब बरामद कर तीन शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

झूठ व कमीशन खोरी से मुक्त हुआ नगर निगम ,5 वर्षों में सबसे अधिक उत्पीड़न हुआ नजूल बस्तियों का, जाते-जाते भी दिए गए झूठ का पिटारा