झारखंड में 100+ स्कूलों में शुक्रवार, जुमा को साप्‍ताहिक अवकाश… नींद से जागी सरकार ने कहा- ये नहीं हो सकता, जांच के आदेश

Spread the love

Jharkhand News रविवार की जगह शुक्रवार को अवकाश की अनुमति सिर्फ उर्दू विद्यालयों को प्राप्त है। गैर उर्दू विद्यालयों में शुक्रवार को अवकाश नहीं हो सकता। चाहे वह मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में स्थित स्कूल क्यों न हों या चाहे वहां पढ़नेवाले अधिक बच्चे मुस्लिम क्यों न हों। जामताड़ा में एक सौ से अधिक विद्यालयों में शुक्रवार को अवकाश दिया जा रहा है जबकि वे सभी स्कूल उर्दू स्कूल नहीं हैं। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग इसपर कार्रवाई कर सकता है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने जामताड़ा के इतने स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश होने तथा स्कूलों के नाम के आगे वहां के मुस्लिम लोगों द्वारा उर्दू शब्द जोड़े जाने की दैनिक जागरण की खबर पर कहा कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो गलत है। उन्होंने कहा कि वे अभी राज्य से बाहर हैं। लौटने के बाद पता लगाकर इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। बता दें कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने भी स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकारी स्कूलों में बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गढ़वा में प्रार्थना बदले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए यह बात कही थी।

स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने के कारण फायदा उठा रहे मुस्लिम

स्कूलों में प्रार्थना को लेकर शिक्षा विभाग की कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है। इसका फायदा उठाकर मुस्लिम स्कूलों में प्रार्थना को बदल रहे हैं। स्कूलों में दया कर दान विद्या का… तथा तू ही राम है तू ही रहीम… दोनों प्रार्थना शुरू से होती रही है। कुछ स्कूलों में मां शारदे की भी प्रार्थना होती ही। शिक्षा सचिव राजेश शर्मा के अनुसार भी स्कूलों में प्रार्थना कौन सी होगी, विभाग की कोई गाइडलाइन नहीं है। स्कूलों में प्रार्थना होनी है सिर्फ यही आदेश है। उनके अनुसार, प्रार्थना में किसी धर्म को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। न ही किसी खास प्रार्थना के लिए बच्चों को बाध्य किया जा सकता।

दो दिनों के दौरे पर आज झारखंड आएंगी निधि खरे

उपभोक्ता मामलों की अपर सचिव और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की मुख्य आयुक्त निधि खरे रविवार को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगी। वे आकांक्षी जिला रांची की केंद्रीय प्रभारी भी हैं। निधि खरे रविवार को ही कांके प्रखंड के पिठोरिया में जल जीवन हरियाली मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगी। साथ ही अपर कोनकी ग्राम स्थित मनरेगा पार्क में दीदी बाड़ी योजना का निरीक्षण करेंगी। सोमवार को रातू प्रखंड के मुरचू गांव में सिंगल विलेज वाटर सप्लाई योजना के क्रियान्वयन की प्रगति के निरीक्षण के साथ ही बेड़ो प्रखंड के मनरेगा पार्क में दीदी बाड़ी योजना का हाल जानेंगी।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

रुद्रपुर पहुंचे काबीना मंत्री बहुगुणा सुनी किसानो की समस्या ,किसानो ने रखी यह मांगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *