जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया

जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया

काशीपुर। आबकारी आयुक्त एवं जिला अधिकारी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण के विरुद्ध अभियान चलाकर टीम ने ग्राम बरखेड़ी, रम्पुरा व खाईखेड़ा में अवैध शराब बनाने की 8 भट्टियां व 16 हजार किग्रा लाहन मौके पर नष्ट कर 120 लीटर शराब खाम बरामद की और टीम ने ग्राम खाईखेड़ा स्थित मक्खन सिंह के कब्जे से लगभग 25 लीटर शराब खाम बरामद कर उपरोक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। टीम में आबकारी निरीक्षक काशीपुर सोनू सिंह, आबकारी निरीक्षक रुद्रपुर महेन्द्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक खटीमा नितिन शर्मा, उप आबकारी निरीक्षक माधोराम, महेश पंत, महेश राणा प्रभान आबकारी सिपाही बिजेन्द्र जीना, जगदीश कुमार, विकास रावत, आबकारी सिपाही संजीव कुमार, राजीव कुमार, पवन कुमार, आरिफ, सुनीता, पंकज, दीपक, मोनू व राखी आदि शामिल रहे।

More From Author

ट्रांजिट कैंप में सस्ता गल्ला दुकानों की संख्या बढ़ाने की मांग, विधायक शिव अरोरा ने खाद्य मंत्री रेखा आर्य से की मुलाकात40 से 50 हजार की आबादी वाले क्षेत्र में एक दुकान होने से राशन वितरण मे आ रही समस्या , खाद्य मंत्री ने खाद्य सचिव को आवश्यक कार्रवाई के लिए किया निर्देशित

श्रीराम संसथान काशीपुर में हिंदी दिवस का आयोजन

नगर में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले प्रशासन की रडार पर