जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक व उसकी मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

Spread the love

जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक व उसकी मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

काशीपुर। नाबालिग छात्रा को बहलाफुसला कर भगा ले जाने और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक व उसकी मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मानपुर रोड स्थित कालौनी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बीती 26 सितम्बर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली। रास्ते में कचनालगाजी निवासी अजीत पुत्र बल्देव सिंह उसे बहलाफुसला कर कहीं ले गया। इस कृत्य में बल्देव की मौसी राजवीर कौर के भी शामिल होने का आरोप लगाते हुए छात्रा की मां ने बताया कि 28 सितम्बर को राजवीर कौर उसके घर आई और पुत्री को अगले दिन लाने को कहा, लेकिन शर्त रखी कि कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करोगे। मगर वह उसकी पुत्री को नहीं लाई। महिला का आरोप है कि राजवीर कौर उसकी पुत्री की शादी अजीत से कराने को कहते हुए दो प्लॉट और दहेज में नकद पैसे की मांग करते हुए शादी नानकमत्ता गुरूद्वारा में कराने की बात कह रही है। साथ ही पुलिस के पास जाने पर उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दे रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

ससुर पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस में अभियोग पंजीकृत कराया

समस्त कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती नवचेतना भवन में धूमधाम से मनाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *