चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास के सांथ मनाया गया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति किये। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. मंजु सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. गीता मेहरा ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, कुमाऊॅनी, पंजाबी गढ़वाली, राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किये एवं महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा वंशिका रावत ने उत्तराखण्ड राज्य बनाने के लिये किये गये संघर्ष एवं यहां की चुनैतियों की विस्तृत जानकारी दी। उत्तराखण्ड स्थापना दिवस के एवं 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती को आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी क्रमशः कु. लक्ष्मी (प्रथम), कु. शैली (द्वितीय), साहिबा (तृतीय) को तथा राज्य गठन से अब तक उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लाभ विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता में कु. जया (प्रथम), कु. ईरम (द्वितीय) तथा कु. नीमा (तृतीय) को पुरस्कृत किया गया।
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कुमाऊॅ विश्वविद्यालय अर्न्तमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2021 के पदक प्राप्त खिलाड़ियों कु. योगिता चौहान (प्रथम एवं द्वितीय) सलोनी रावत (नोर्थ जोन इण्टर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल एवं खो-खो प्रतियोगिता) को महाविद्यालय द्वारा 5100 एवं 2100 रुपये के चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया।विश्वविद्यालय की अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को भी प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंगला ने किया। इस अवसर पर डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. दीपा चनियाल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती मीनाक्षी पन्त, श्रीमती कृति टण्डन, कु. साक्षी शाह, कु. किरन फर्त्याल, पवन कुमार, डॉ. नवनीत सिंह, चंचल कुमार, श्रीमती शालिनी सिंह, सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

विधायक शिव अरोरा का एक ओर वादा अब जल्द धरातल पर,मोदी मैदान में आउटडोर स्टेडियम का सपना जल्द होगा साकार, 23.32 करोड़ की डीपीआर को मिली स्वीकृति विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर 17 मई 2023 की मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हुआ था मोदी मैदान मे स्टेडियम निर्माण कार्य

रुद्रपुर में रेखा आर्या ने 3088.11 लाख की लागत से बनने वाले क्रीड़ा बहुउद्देशीय भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन व शिलान्यास किया

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में CM धामी ने किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से माहनुभावों को किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *