गहलोत कैंप ने सीएम के लिए 5 नाम सोनिया गांधी को भेजे, पायलट का विरोध जारी

Spread the love

राजस्थान में गहलोत-पायलट के बीच तकरार जारी है। गहलोत किसी भी हाल में सचिन पायलट को सीएम की कुर्सी सौंपने के मूड में नहीं है। लेकिन पार्टी शीर्ष नेतृत्व पायलट के साथ खड़ी है। यही कारण है कि अब राजस्थान में गहलोत बनाम आलाकमान के बीच तकरार की स्थिति बन गई है। गहलोत समर्थक विधायकों ने स्पष्ट कर दिया है कि वो सचिन पायलट को किसी भी सूरत में स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। साथ ही सूबे में अगले सीएम के तौर पर कुछ नामों की सूची आलाकमान को भेजी गई है, जिसमें सीपी जोशी, गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा, हरीश चौधरी और भंवर सिंह भाटी का नाम शामिल है। कांग्रेस के दोनों पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। दिल्ली जाने से पहले सीएम अशोक गहलोत ने दोनों पर्यवेक्षकों से एक निजी होटल में मुलाकात की। चर्चा है कि गहलोत ने साफ कह दिया है कि उन्हें पायलट मंजूर नहीं है। गहलोत ने अजय माकन को बतौर सीएम के लिए 5 नामों की सिफारिश की है। कांग्रेस पर्यवेक्षक सोनिया गांधी को राजस्थान की घटनाक्रम से अवगत कराएंगे।

सीएम गहलोत का करियर दांव पर

राजस्थान में जिस तरह से सियाली बवंडर खड़ा हो गया है। उससे सीएम गहलोत का करियर दांव पर है। अब पूरे देश की राजनीति के केंद्र में राजस्थान आ खड़ा हुआ है। आपको बता दें इससे पहले 2020 में सचिन पायलट की बगावत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कुर्सी खतरे में आई थी। उस बगावत से तो गहलोत अपनी राजनीतिक कुशलता से बच गए थे, लेकिन वर्तमान में गहलोत और पायलट के बीच पैदा हुई कड़वाहट ने अब यह साफ कर दिया है कि सीएम गहलोत, सचिन पायलट को रोकने के लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार हैं। यहां तक कि गहलोत ने अपने 50 सालों के राजनीतिक करियर को भी दांव पर लगा दिया है। ऐसे में भले ही इस कदम से सीएम गहलोत को अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी ही क्यों न गंवानी पड़े, वो हर कुर्बानी तक को तैयार नजर आ रहे हैं।

 

गहलोत कैंप के विधायकों का कहना है कि सीएम गहलोत को पार्टी अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत भी पार्टी अध्यक्ष नहीं बनना चाहते थे। लेकिन कांग्रेस आलाकमान के दबाव में तैयार हुए। वहीं, सवाल यह भी है कि अगर अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो फिर उन्हें किस आधार पर मुख्यमंत्री पद से हटने को कहा जाएगा। सीएम गहलोत के साथ 70 से अधिक विधायक है। ऐसे में पार्टी आलाकमान सचिन पायलट को सीएम बनाता भी है तो उनके पास बहुमत नहीं होगा। मतलब साफ है कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ जाएगी।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

डिग्री कॉलेज में गेट पर तालाबंदी कर धरने पर बैठे छात्र, यह है बजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *