किसान नेता राकेश टिकैत से मिले भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष, स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत

Spread the love

किसान नेता राकेश टिकैत से मिले भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष, स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत

रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने किसान नेता राकेश टिकैत से मिलकर उन्हें संगठन का स्मृति चिन्ह दिया। और भाईचारा एकता मंच को किसान संगठनों का समर्थन को लेकर चर्चा की। संगठन के तराई के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान ने भाईचारा एकता मंच के साथ काम करने का आश्वासन भी दिया।
आपको बता दे की किसान नेता स्वर्गीय नवरीत सिंह की तीसरी बरसी पर कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर पहुंचे थे। वहीं किसान संगठन के प्रवक्ता योगेंद्र सिंह यादव के साथ भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने किसान राकेश टिकैत से मुलाकात की और उन्हें भाईचारा इतना मंच का स्मृति चिन्ह दिया तथा भाईचारा एकता मंच के आगे की रणनीति पर किसान नेता श्री राकेश टिकैत से दिशा निर्देश प्राप्त किए। किसान संगठन के तराई के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान से भी भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष ने मुलाकात की श्री बलजिंदर सिंह मान ने भाईचारा एकता मंच को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

गणतंत्र दिवस पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने जगह-जगह पहुंचकर किया ध्वजारोहण रूद्रपुर। गणतंत्र दिवस पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने दुधिया नगर स्थित ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, सुभाष कॉलोनी स्थित मदरसा गरीब नवाज पब्लिक स्कूल,रम्पुरा स्थित बाल विकास विद्या मंदिर स्कूल, शांति कालोनी स्थित न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल, वॉर्ड चार स्थित के आर पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण किया एवं भारत माता के चित्र पर भी पुष्पंजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर निवर्तमान मेयर रामपाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और महान क्रांतिकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का दिन हम सभी के लिए गर्व का दिन है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। रामपाल सिंह ने कहा कि आज हम आजादी की जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं वह हमारे महापुरूषों की के त्याग और बलिदान की बदौलत ही हमें मिला है। उन्होंने कहा कि देश को अंग्रेजों से आजाद कराने में क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया आज की युवा पीढ़ी को आजादी के सच्चे मायने समझने होंगे और उन महान बलिदानियों की शहादत को हमेशा याद रखना होगा। हमारे पूर्वजों ने लंबे संघर्ष के बाद देश को आजादी दिलाई। इसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम अपने दायित्वों का पालन ईमानदारी और निष्ठा से करें। रामपाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का पारदर्शी तरीके से हर पात्र तक पहुंचाना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर भुवन गुप्ता प्रमोद शर्मा सुरेश विश्वास डॉ राकेश सिंह,बाबू खान डॉ सोनू खान राकेश सिंह अजय यादव, छेदा लाल राठौर, नुक्ता प्रसाद राठौर, नितिन भल्ला,राजेंद्र बजरंगी, संजय राधू, अक्षय गहलोत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने जगह-जगह पहुंचकर किया ध्वजारोहण