एसी का आउटपुट चोरी करने के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दो चोरों को गिरफ्तार किया

Spread the love

एसी का आउटपुट चोरी करने के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दो चोरों को गिरफ्तार किया

काशीपुर। एक ब्यूटी पार्लर की छत पर चढ़कर एसी का आउटपुट चोरी करने के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दो चोरों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे
से चोरी किया सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
जानकारी के अनुसार मानपुर कॉलोनी निवासी सद्दाम पुत्र मोहम्मद हबीन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 अगस्त 2023 को वह मानपुर रोड पर स्थित अपनी दुकान अलीशा ब्यूटी पार्लर पर पहुंचा। पार्लर खोलने के बाद उसने एसी ऑन किया तो एसी चालू नहीं हो सका। इस पर उसने दुकान की छत पर जाकर देखा तो वहां रखा एसी का आउटपुट (कम्प्रेशर) गायब था। कंप्रेशर के सामने वाले भाग पर उसने हाथ से अपनी दुकान का नाम लिखा
था। तहरीर के आधर पर पुलिस ने केस दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीबी कैमरों का अवलोकन करन के बाद मात्र 12 घंटे में मौहल्ला महेशपुरा जीत कालोनी निवासी राजा पुत्र जाकिर हुसैन व मंझरा बर्फ फैक्टी के पास निवासी मोहम्मद राशिद पुत्र अहमद हसन को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई कपिल काम्बोज, का. गोविंद पंत व धीरज कुमार शामिल रहे।

More From Author

हल्द्वानी डकैती की घटना पर एस0एस0पी0 डॉ मन्जूनाथ टी0सी0 की ताबड़तोड कार्यवाही। हथियारों के बल पर लाखों की डकैती की घटना का मास्टर माइंड यश सिडाना सहित 04 नकाबपोश आरोपी को गठित पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।

श्री श्याम होम्स कॉलोनी के 18 परिवारों के आशियाने उजड़ने से बचाने में विधायक शिव अरोरा की पहल रंग लाई, कॉलोनीवासियों ने विधायक शिव अरोरा को लड्डुओं में तोलकर जताया आभार लोगो के चेहरे पर दिखी खुशी की रौनक महिला, बच्चे भावुक नजर आये

शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) रूद्रपुर के तत्वाधान में रक्षाबंधन पर्व शैल परिसर में धूमधाम से मनाया गया

लूटपाट की योजना बना रहे तीन लोगों को पुलिस ने चाकू समेत गिरफ्तार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *