ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा विश्वकर्मा दिवस के शुभ अवसर पर पूर्ण विधि-विधान के साथ की गई शस्त्रों, औजारों और मशीनों की पूजा-अर्चना

Spread the love

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा विश्वकर्मा दिवस के शुभ अवसर पर पूर्ण विधि-विधान के साथ की गई शस्त्रों, औजारों और मशीनों की पूजा-अर्चना

आज दिनांक 17/09/2024 को यंत्र और नि‍र्माण के देवता भगवान श्री वि‍श्‍वकर्मा की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और सहायक पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर द्वारा पुलिस लाइन रुद्रपुर में शिल्प एवं यांत्रिक कला के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गयी। सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात शास्त्रागार में विधिवत पूजन कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष औजार रखकर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से आशीर्वाद लिया गया। पूजन कार्य संपन्न होने के बाद सभी पुलिस कर्मियों को प्रसाद वितरित किया गया। विश्वकर्मा समस्त लोकों और पंच महाभूतों के परम ज्ञाता हैं।
इसी क्रम मे जनपद के सभी थाना/चौकियों/अग्निशमन केन्द्रों/दूरसंचार में भी कार्यालय प्रभारियों द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गयी।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री मनीष शर्मा, सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

More From Author

रुद्रपुर । पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रिंग रोड बाईपास पर स्थित नवीन प्रतिष्ठान केएच फ्राईट कैरियर का पूजा अर्चना के साथ रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया

डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी की जयंती स्थान ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में भव्य कार्यक्रम किया गया और कार्यक्रम के उपरांत रुद्रपुर शहर के विभिन्न मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भीम आर्मी भारत एकता मिशन उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल जी जिला उधम सिंह नगर से जिला अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ कुमार जी अतिथि रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमपाल सागर जी द्वारा की गई विधिक सलाहकार जविंदर सिंह उपस्थित रहे मंच संचालन सुरेश कुमार भारती जी द्वारा किया गया कार्यक्रम संयोजक विजय सागर जी रहे तथा क्षेत्र की जनता उपस्थित रही

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई बाइक चोरी की लाइव घटना

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनके चित्र पर तिलक कर एवं केक काटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।